{"_id":"68218ed2a1af15095400e6df","slug":"jharkhand-two-youths-killed-by-slitting-their-throats-in-a-deserted-area-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: रांची में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, सुनसान इलाके में दो युवकों की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: रांची में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, सुनसान इलाके में दो युवकों की गला रेतकर हत्या
Mon, 12 May 2025 11:32 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 12 May 2025 11:32 AM IST
सार
झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा से सनसनीखेज मर्डर का मामला सामने निकल कर आया है। धुर्वा थाना के अंतर्गत बालसिरिंग में पूल के पास दो युवकों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। सोमवार की सुभह ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच जुट चुकी है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रांची में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक और दिल दहला देने वाली घटना धुर्वा थाना क्षेत्र से सामने आई है। धुर्वा के बालसिरिंग इलाके में पुल के पास दो युवकों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह वारदात रविवार देर रात की है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने दोनों शवों को देखा तो तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। अभी तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी के पास घटना की ज्यादा जानकारी नहीं थी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और सुराग जुटाने की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- डीजीपी अनुराग गुप्ता को सेवानिवृत्त करने के फैसले पर विवाद तेज, लगने लगे भ्रष्टाचार के आरोप
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों की हत्या गला रेतकर की गई है और इसमें धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर दोनों के शव मिले हैं, वह इलाका काफी सुनसान रहता है और वहां ज्यादा लोगों का आना-जाना नहीं होता।