{"_id":"61d52dbf4ceefd66fb4a75e7","slug":"jharkhand-truck-filled-with-gas-cylinder-collided-with-bus-in-pakur-more-than-eight-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Road Accident: झारखंड में बड़ा हादसा: पाकुड़ में गैस सिलेंडर भरा ट्रक बस से भिड़ा, 17 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand Road Accident: झारखंड में बड़ा हादसा: पाकुड़ में गैस सिलेंडर भरा ट्रक बस से भिड़ा, 17 लोगों की मौत
Wed, 05 Jan 2022 12:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:28 PM IST
सार
दुर्घटना अमरापाड़ा थाना इलाके के पड़ेर कोला गांव के पास घटी है। यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। ट्रक में गैस सिलेंडर लदे थे।
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पाकुड़ में बुधवार सुबह अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पाड़ेरकोला गांव के पास एलपीजी गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक की यात्री बस से टक्कर होने से 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए। वहीं कई लोगों की हालत गंभीर है। इस हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
सिलिंडर नहीं फटा नहीं तो दुर्घटना और वीभत्स हो सकती थी
पाकुड़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार विमल ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दस अन्य की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि हादसे में 25 अन्य लोग घायल हुए हैं जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना गैस सिलिंडर लदे तेज रफ्तार ट्रक और बस की आमने सामने की टक्कर से हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बस और एलपीजी सिलिंडर से भरे ट्रक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई, लेकिन सौभाग्य से कोई सिलिंडर नहीं फटा नहीं दुर्घटना और वीभत्स हो सकती थी। उन्होंने बताया कि मृतकों में अधिकांश बस यात्री हैं। एसडीपीओ विमल ने बताया कि कई की हालत गंभीर है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक
इस दुर्घटना पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री ने शोक प्रकट किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं बस दुर्घटना में लोगों के मारे जाने से अत्यंत दुखी हूं। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की सहायता राशि प्रधानमंत्री राहत कोष से दी जाएगी।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक प्रकट किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट किया, ‘पाकुड़ से लिट्टीपाड़ा-आमड़ापाड़ा सड़क पर हुई दुर्घटना की हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है।’
उन्होंने कहा कि परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। सोरेन ने बताया कि जिला प्रशासन को घायलों को समुचित इलाज प्रदान करने हेतु उचित निर्देश दिए गए हैं।