फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Trailer collides with bus on Ranchi-Patna highway, two killed and 10 injured

Jharkhand: रांची-पटना राजमार्ग पर बस से टकराया ट्रेलर, दो की मौत, 10 घायल

Tue, 25 Apr 2023 12:25 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 25 Apr 2023 12:25 PM IST
सार

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस तरह की सड़क दुर्घटना से बचने के लिए सुरक्षा उपाओं के साथ राजमार्ग पर पुलिस की तैनाती की मांग करने लगे। इस दौरान यातायात कुछ समय के लिए बाधित भी रहा। 

विज्ञापन
Jharkhand: Trailer collides with bus on Ranchi-Patna highway, two killed and 10 injured
Road Accident - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर मंगलवार को एक ट्रेलर, बस से टरका गई। इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य के घायल होने की सुचना मिली है। 
विज्ञापन


रामगढ़ पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी रोहित कुमार महतो ने बताया कि राजधानी रांची से 50 किमी दूर चुतुपालु इलाके में सुबह एक ट्रेलर और यात्री वाहन के बीच टक्कर हो गई। उन्होंने कहा- "रांची-पटना राजमार्ग में घटित इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" 
विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी ने बताया कि चार लेन वाले राजमार्ग में पहले ट्रेलर डिवाइडर से टकराते और दूसरी तरफ बस से टकरा गया। इस घटना के समय बस बिहार के बख्तियारपुर से रांची वापस लौट रही थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस तरह की सड़क दुर्घटना से बचने के लिए सुरक्षा उपाओं के साथ राजमार्ग पर पुलिस की तैनाती की मांग करने लगे। इस दौरान यातायात कुछ समय के लिए बाधित भी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राममगढ़ सर्कल अफसर सुधिर कुमार ने बताया कि लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन खत्म करने के बाद ट्राफिक फिर से सामान्य हो गया। इस घटना के बाद प्रशासन ने स्थानीय लोगों को राजमार्ग पर सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिलाया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed