फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Tragic death of three villagers due to electrocuted after 11 thousand volt high tension electric wire fell down

झारखंड: बिजली की चपेट में आने से तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज हवा चलने से 11 हजार वोल्ट का हाइटेंशन तार नीचे गिरा

Wed, 02 Feb 2022 01:28 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू Published by: देव कश्यप Updated Wed, 02 Feb 2022 01:28 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि लहर बंजारी गांव में कुछ लोग एक सार्वजनिक चबूतरा पर बैठे हुए थे। इस दौरान तेज हवा चलने से 11 हजार वोल्ट का हाइटेंशन तार टूट कर नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Jharkhand Tragic death of three villagers due to electrocuted after 11 thousand volt high tension electric wire fell down
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में बिजली की चपेट में आने से तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उंटारी रोड थाना क्षेत्र के लहर बंजारी गांव की है जहां 11 हजार वोल्ट के विद्युत प्रवाहित हाइटेंशन तार के टूट कर गिर जाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लहर बंजारी गांव में मंगलवार की दोपहर लगभग एक बजे कुछ लोग एक सार्वजनिक चबूतरा पर बैठे हुए थे। इस दौरान तेज हवा चलने से 11 हजार वोल्ट का हाइटेंशन तार टूट कर नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लहर बंजारी के नवाडीह टोला निवासी 42 वर्षीय बूटन चौधरी, 55 वर्षीय सुरेश चौधरी और 24 वर्षीय कुश्वर चौधरी कोयल नदी में स्नान करने के बाद पास ही में बने चबूतरे पर बैठकर धूप सेक रहे थे। इस दौरान अचानक तेज हवा चलने के कारण ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत प्रवाहित तार टूट कर उन लोगों के ऊपर गिर गई, जिससे इन तीनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक मुआवजा देने की मांग करते हुए सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर उंटारी, पांडू और रेहला की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन लोग मनाने को तैयार नहीं हुए। आक्रोशित लोग विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed