{"_id":"655cb1914899d5ef4a014a63","slug":"jharkhand-three-killed-as-trailer-rams-into-tractor-latest-news-update-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड में ट्रेलर ने ट्रैक्टर और कार को मारी टक्कर; तीन की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड में ट्रेलर ने ट्रैक्टर और कार को मारी टक्कर; तीन की मौत, कई घायल
Tue, 21 Nov 2023 07:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, रामगढ़ (झारखंड)
पीटीआई, रामगढ़ (झारखंड)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 21 Nov 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : PTI
झारखंड के रामगढ़ जिले में मंगलवार को एक ट्रेलर ने एक ट्रैक्टर और एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत होने की खबर है। इस दौरान कई अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि दुर्घटना रांची से लगभग 55 किलोमीटर दूर रामगढ़ क्षेत्र के चुटुपालु घाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर हुई। बताया गया कि सुबह ब्रेक फेल होने की वजह से ट्रेलर आगे चल रहे ट्रैक्टर और चार पहिया वाहन से टकरा गया। ट्रेलर तेजी से रामगढ़ की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
एक अन्य पुलिसकर्मी ने बताया कि ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों और ट्रेलर के सहायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में बैठे लोग घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी। इस वजह से रांची को पटना से जोड़ने वाले राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन