फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand The administration recovered 35 lakhs from those who did not wear masks know which city has the highest number of challans

झारखंड : मास्क न पहनने वालों से प्रशासन ने वसूले 35 लाख, जानें किस शहर में सबसे ज्यादा कटा चालान

Mon, 17 May 2021 10:00 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 17 May 2021 10:00 AM IST
सार

लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर झारखंड पुलिस ने राज्यभर में 42 हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ की कार्रवाई।

विज्ञापन
Jharkhand The administration recovered 35 lakhs from those who did not wear masks know which city has the highest number of challans
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों से राज्य की पुलिस ने 35.68 लाख रुपये की वसूली की है, जिसमें सबसे ज्यादा 5.92 लाख रुपये की वसूली जमशेदपुर में की गई है। झारखंड के डीजीपी ने बताया कि इस दौरान प्रदेश भर में मास्क नहीं पहनने पर 42,714 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उल्लंघन के 71 मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


एक्शन मोड में झारखंड पुलिस
झारखंड पुलिस लॉकडाउन के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करवा रही है और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से जुर्माना वसूल रही है। राज्य के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने बताया, ‘मौजूदा पाबंदी के दौरान लोगों की सुरक्षा के प्रावधानों के तहत राज्य की पुलिस ने नियम का उल्लंघन करने वालों से 35.68 लाख रुपये जुर्माना वसूला है।’
विज्ञापन


जमकर कटे चालान और दर्ज हुए 71 मामले 
डीजीपी सिन्हा ने कहा कि मास्क नहीं पहनने पर 42,714 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किए जाने के 71 मामले दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि 27 मई तक लॉकडाउन की पाबंदी के तहत पुलिस नियम का उल्लंघन करने वालों से कड़ाई से निपटेगी। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में करीब 60,000 पुलिसकर्मियों में से करीब 7,343 कर्मी ड्यूटी निभाते हुए संक्रमित हुए हैं और 30 की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसूली में जमशेदपुर टॉप पर, चाईबासा और धनबाद भी पीछे नहीं
डीजीपी सिन्हा ने बताया, ‘पुलिसकर्मियों के लिए सभी पुलिस लाइनों तथा अन्य प्रतिष्ठानों में अलग आइसोलेशन सेंटर भी बनाए गए हैं।’  उन्होंने बताया कि मास्क नहीं पहनने के लिए सबसे ज्यादा जुर्माना राशि 5.92 लाख रुपये जमशेदपुर में वसूल की गई। वहीं, चाईबासा में 5.79 लाख रुपये और धनबाद में 5.24 लाख रुपये वसूल किए गए। रांची, सरायकेला और पलामू में 1.75 लाख रुपये से 3.08 रुपये के बीच जुर्माना राशि वसूल की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed