फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Tejashwi Yadav met Hemant Soren said have to unite against communal forces

Jharkhand: तेजस्वी यादव ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात, बोले- सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होना होगा

Sat, 11 Feb 2023 10:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 11 Feb 2023 10:06 PM IST
सार

तेजस्वी यादव के रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वे रांची में आरजेडी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन
Jharkhand Tejashwi Yadav met Hemant Soren said  have to unite against communal forces
तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन - फोटो : ट्विटर/तेजस्वी यादव

विस्तार

बिहार के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव शनिवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद आरजेडी नेता ने  विपक्षी दलों से भाजपा के खिलाफ एक साथ आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को देश में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए ताकि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार को उखाड़ फेंका जा सके।

विज्ञापन


तेजस्वी यादव के रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वे रांची में आरजेडी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए यादव ने कहा कि हमारा मानना है कि क्षेत्रीय पार्टियां जहां भी मजबूत हों, उन्हें एकजुट होकर सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ना चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चाहते हैं कि सभी विपक्षी पार्टियों को चुनाव मिलकर लड़ना चाहिए और केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए।
विज्ञापन


हेमंत सोरेन ने भी किया ट्वीट
 वहीं, तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा ‘बिहार राज्य के उप मुख्यमंत्री, भाई तेजस्वी यादव से अपने आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान देश और राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।’
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि तेजस्वी यादव झारखंड में राजद का जनाधार मजबूत करने के इरादे से पहुंचे थे। उन्होंने रांची के हरमू इलाके में पार्टी के एक कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया। राजद झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाली सरकार की घटक पार्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed