लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची पहुंचे बड़े बेटे तेजप्रताप यादव, रिम्स में चल रहा है इलाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का हाल लेने के लिए उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव शनिवार को रांची अस्पताल पहुंचे। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में लालू प्रसाद का इलाज चल रहा है। पिछले दिनों उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी और उन्होंने दिन का खाना छोड़ दिया था।
Jharkhand: Tej Pratap Yadav arrives at Rajendra Institute of Medical Sciences (RIMS) in Ranchi to meet his father and former Bihar CM Lalu Prasad Yadav, who is undergoing treatment at the hospital. pic.twitter.com/qpbQJTjxXs
— ANI (@ANI) June 22, 2019विज्ञापन
मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद लालू प्रसाद यादव की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। बिहार में महागठबंधन की अगुआई कर रहे राष्ट्रीय जनता दल को पहली बार पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद की अनुपस्थिति लाेकसभा चुनाव में बहुत नुकसानदायक रही और तेजस्वी यादव की तमाम कोशिशों के बावजूद राजद का सूपड़ा साफ हो गया। पार्टी की अप्रत्याशित हार के बाद से लालू काफी तनाव में थे और दिन का खाना तक छोड़ दिया था। उनकी दिनचर्या बिगड़ गई थी और ठीक से नींद भी नहीं ले पा रहे थे। हालांकि चार-पांच दिनों के बाद उनकी तबीयत में सुधार आया था।
जन्मदिन और 'फादर्स डे' पर किया था विश
लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप ने पिछले दिनों अपने पिता को जन्मदिन और फादर्स डे पर ट्वीट कर शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने 10 जून को लालू के जन्मदिन पर उन्हें सामाजिक न्याय का प्रबलतम पुरोधा बताते हुए ट्वीट में लिखा था कि
वहीं, फादर्स डे पर भी उन्होंने लालू की तस्वीर शेयर कर के शुभकामनाएं दी थी। लिखा था कि मेरे शिक्षक हैं आप, मेरी ताकत हैं आप...मेरे सबकुछ हैं आप। लोगों के सेवा करने का जो जुनून आपमें है वो शायद ही किसी इंसान में हो। जब भी निराश होता हूं, आपको याद कर लेता हूं। गजब की ऊर्जा मिलती है। आप मेरे पापा ही नहीं बल्कि जन-जन के नायक भी हैं। नमन है आपको।तुम्हारी दी गई आवाज के ऋणी हैं हम, अब जो जागे हैं तो कहां किसी से हैं कम।
तेजस्वी नहीं नजर आ रहे, जदयू ने कसा था तंज
लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव इन दिनों दिखाई नहीं दे रहे तो विरोधी दलों के नेता उनके गायब होने पर खूब निशाना साध रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 72वें जन्मदिन पर भी तेजस्वी नजर नहीं आए थे, जिसके बाद जदयू ने भी तंज कसने का मौका नहीं छोड़ा। जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा था- हद है कि जिसकी बदौलत आपका वजूद है, उनको केवल ट्वीट पर बधाई। असल में आपको संस्कार मिले ही नहीं। यही वजह है कि आज बीमार लालू अकेले जेल में हैं और आप लोग ऐश में हैं। साबित हो गया कि आप अपनों के लिए भी पूरी तरह सियासी हैं। आपको अपने पिता से प्रेम नहीं है। आप पत्थर दिल हैं।