फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand SUV collides with truck in Hazaribag Latest News Update

Jharkhand: हजारीबाग में ट्रक से SUV की टक्कर; दो लोगों की मौत और अन्य आठ गंभीर रूप से घायल

Wed, 03 May 2023 10:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, हजारीबाग
पीटीआई, हजारीबाग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 03 May 2023 10:05 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में बिष्णुगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Jharkhand SUV collides with truck in Hazaribag Latest News Update
Accident - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के हजारीबाग जिले में एक एसयूवी कार की तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक नाबालिग लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान आठ अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मनोज रतन छोठे ने बताया कि 10 लोग गोलगो गांव में अपने रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी करबेला चौक पर मंगलवार आधी रात को यह दुर्घटना हो गई। मृतकों की पहचान मकरी गांव निवासी गुलाब महतो (80) और 12 वर्षीय आरती कुमारी के रूप में हुई है। आठ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें पहले बिष्णुगढ़ ब्लॉक अस्पताल ले जाया गया और फिर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में बिष्णुगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed