फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Student of class four molested by seven men, police arrested two, search continues for five

Jharkhand: चौथी कक्षा की दो छात्राओं के साथ दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला; दो गिरफ्तार

Fri, 19 May 2023 04:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 19 May 2023 04:16 PM IST
सार

घटना एक मई की बताई जा रही है, जब दोनों ही लड़कियां अपने रिश्तेदार की शादी में गई थीं। वहीं से दो युवकों ने उन्हें अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म किया। दोनों लड़कियों को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। 

विज्ञापन
Jharkhand: Student of class four molested by seven men, police arrested two, search continues for five
झारखंड पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के गुमला में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला किया गया। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि वारदात में सात लोग शामिल थे।

विज्ञापन

 
एक मई की घटना
घटना एक मई की बताई जा रही है, जब दोनों ही लड़कियां अपने रिश्तेदार की शादी में गई थीं। वहीं से दो युवकों ने उन्हें अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म किया। दोनों लड़कियों को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। 
विज्ञापन


एक पीड़िता के माता-पिता भी नहीं 
जानकारी के मुताबिक, दोनों पीड़िताओं में से एक के माता-पिता नहीं हैं। उनकी 10 साल पहले ही बीमारी के वजह से मौत हो गई थी। जिसके बाद नानी ही उनकी देखभाल कर रही है। वहीं, दूसरी पीड़िता का परिवार मजदूरी कर अपना पेट पालता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों ने भी नहीं दिया साथ
बताया जा रहा है कि दोनों ही लड़कियों ने जब अपने परिवारवालों को इस घटना की जानकारी दी तो पहले वे समाज के डर से चुप रहे। हालांकि, बाद में परिवार वाले 17 मई को पुलिस के पास इस मामले की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने गांव वालों को भी इस मामले की जानकारी दी, लेकिन वे उल्टा पीड़िता के परिवार वालों को ही प्रताड़ित करने लगे। गांव के एक व्यक्ति ने पीड़िता और उसकी मां की पिटाई भी की। 


सात लोगों के नाम सामने आए
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस जब आरोपी को पकड़ने गई, तो उनके ऊपर भी हमला किया गया। बाद में पुलिस दोनों आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। साथ ही हमला करने वालों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों ही आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उन्होंने अपने अन्य साथियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed