फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand shattered arrogance of 'dictator': Cong after govt wins trust vote

झारखंड: चंपई सरकार के विश्वास मत हासिल करने के बाद कांग्रेस ने साधा निशाना; राहुल की कल्पना सोरेन से मुलाकात

Mon, 05 Feb 2024 06:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 05 Feb 2024 06:59 PM IST
सार

Jharkhand: झारखंड में विश्वास मत हासिल करने के बाद कांग्रेस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के नेता जयराम रमेशन ने कहा कि भाजपा का ऑपरेशन कम असफल रहा है। सबसे पहले उन्होंने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया और उनसे इस्तीफा दिलवाया। इसके बाद उन्होंने चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण में देरी की।

विज्ञापन
Jharkhand shattered arrogance of 'dictator': Cong after govt wins trust vote
राहुल गांधी, कल्पना सोरेन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा कि राज्य ने एक तानाशाह के अहंकार को चकनाचूर कर दिया है। 

विज्ञापन

कांग्रेस ने विश्वास मत के तुरंत बाद 'एक्स' पर एक पोस्ट किया। जिसमें उसने कहा, 'झारखंड ने तानाशाह के अहंकार को चकनाचूर कर दिया। भारत की जीत हुई। जनता जीत गई। विपक्षी गठबंधन इंडिया ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया। आप सभी को बहुत बधाई। जय जोहार।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, हमने बहुत ही आश्वस्त होकर विश्वास मत हासिल किया है। भाजपा का ऑपरेशन कम असफल रहा है। उन्होंने कहा, सबसे पहले उन्होंने (पूर्व मुख्यमंत्री) हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया और उनसे इस्तीफा दिलवाया। इसके बाद उन्होंने चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण में देरी की। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, यह सरकार शेष एक साल के कार्यकाल को पूरा करेगी और फिर हम झारखंड की जनता के पास नए सिरे से जनादेश के लिए जाएंगे। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि राज्यपाल अपनी भूमिका को लेकर पक्षपाती रवैया रखते हैं, चाहे तमिलनाडु हो या केरल, मणिपुर, जम्मू-कश्मी, झारखंड या बिहार हो। 

वहीं, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि झारखंड विधानसभा में विश्वास मत में इंडिया गठबंधन की जीत लोगों की ताकत को साबित करती है। उन्होंने कहा, हमारी लोकप्रिय चुनी हुई सरकार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जनता की आवाज को नहीं पलट सकता। ईडी जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को खत्म करने की केंद्र की कोशिशों का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा। वेणुगोपाल ने कहा, उन्होंने (भाजपा) आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की सरकार पर हमला किया। उन्हें लोकसभा चुनाव में जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। 

इस बीच, भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रांची में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना से मुलाकात की। 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 विधायकों ने विश्वास  प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। जबकि, 29 विधायकों ने इसका विरोध किया। निर्दलीय विधायक सरयू राय ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। मतदान के दौरान विधानसभा में 77 विधायक मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed