फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Accident: Fire broke out in steel plant in Bokaro,, condition of 23 employees critical, admitted to hospital.

हादसा: झारखंड के बोकारो में स्टील प्लांट में लगी आग, 23 कर्मचारी की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Sat, 06 Apr 2024 06:46 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 06 Apr 2024 06:46 PM IST
सार

झारखंड स्थित बोकारो स्टील प्लाट में सुबह भीषण आग लग गई। आग से प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। इसकी चपेट में आए 23 कर्मचारियों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Accident: Fire broke out in steel plant in Bokaro,, condition of 23 employees critical, admitted to hospital.
SAIL के प्लांट में लगी आग। - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड स्थित बोकारो स्टील प्लाट में सुबह भीषण आग लग गई। आग से प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। इसकी चपेट में आए 23 कर्मचारियों की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बोकारो स्टील प्लांट में सुबह लगी भीषण आग से पर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि गैस पाइपलाइन के रख-रखाव का काम चल रहा है। पाइपलाइन में कंपेसाटर को बदला जा रहा था। इस पाइपलाइन से हॉट स्ट्रिप मिल की री-हीटिंग भट्टी में गैस आपूर्ति दी जाती है। इस पाइपलाइन में बचे हुए नेफ्था, सल्फर, टार आदि थे, जो कि ज्वलनशील पदार्थ हैं, जिने कारण आग लगी। आग का धुआं पूरी पाइपलाइन में फैला। उन्होंने कहा कि उस समय पाइपलाइन बंद थी, उसमें कोई गैस नहीं थी। 
विज्ञापन


घटना का पता चलते बचाव दल को पहुंचाया गया। ही आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन हॉट स्ट्रिप मिल के री-हीटिंग फर्नेस क्षेत्र में काम करने वाले कुछ संविदा कर्मचारी धुएं की चपेट में आ गए। इस घटना को जान की हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 लोगों का बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा इलाज
बोकारो स्टील प्लांट में लगी आग के धुएं के कारण वहां काम कर रहे 23 कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों की माने तो इन कर्मचारियों को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं बोकारो के कार्यकारी निदेशक बीके तिवारी, कार्मिक एवं प्रशासन निदेशक राजन प्रसाद और अन्य अधिकारियों ने अस्पताल में जाकर घायल कर्मचारियों की स्थिति जानी।


गैस रिसाव से नहीं लगी आग
सेल अधिकारियों की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि गैस विश्लेषक का उपयोग करके जांच की गई थी। गैस रिसाव जैसी कोई समस्या नहीं थी। हालांकि आग लगने की वजह ढूंढी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए हर सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में समझाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed