फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand set to launch maiden boat ambulance service

झारखंड: दियारा क्षेत्र के लिए 15 मई से शुरू होगी बोट एंबुलेंस सेवा, दो लाख से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

Sat, 13 May 2023 02:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 13 May 2023 02:59 PM IST
सार

साहिबगंज के उपायुक्त (डीसी) राम निवास यादव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मानसून के दौरान क्षेत्र में टीकाकरण सहित कई स्वास्थ्य कार्यक्रम रुक जाते हैं। इसलिए उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए बोट एम्बुलेंस सेवा शुरू करने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
Jharkhand set to launch maiden boat ambulance service
Boat Ambulance Service - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड की पहली बोट एंबुलेंस सेवा अगले सप्ताह साहिबगंज जिले से शुरू होने जा रही है। यह सुविधा दियारा क्षेत्र में रहने वाले दो लाख से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने में मदद करेगी। दियारा क्षेत्र में गंगा नदी के पार कई पंचायतें स्थित हैं। मानसून के दौरान जलाशय के किनारे रहने वाले लोग क्षेत्र के जलमग्न होने के कारण पीड़ित होते हैं। यह क्षेत्र लगभग दुर्गम हो जाता है। 

विज्ञापन

मानसून के दौरान रुक जाते हैं स्वास्थ्य कार्यक्रम
साहिबगंज के उपायुक्त (डीसी) राम निवास यादव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मानसून के दौरान क्षेत्र में टीकाकरण सहित कई स्वास्थ्य कार्यक्रम रुक जाते हैं। इसलिए उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए बोट एम्बुलेंस सेवा शुरू करने का फैसला किया गया है। साहिबगंज प्रशासन ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत फंड से दो बोट एंबुलेंस खरीदी हैं। ये नावें शुक्रवार को साहिबगंज पहुंचीं। प्रत्येक बोट एम्बुलेंस की कीमत 29.17 लाख रुपये है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 मई से शुरू हो जाएगी सेवा
उन्होंने कहा, अगर हम एम्बुलेंस में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे ऑक्सीजन सिलेंडर, ईसीजी उपकरण, रोगियों के लिए केबिन, लैब तकनीशियन और अन्य की गणना करते हैं, तो यह लगभग 48 लाख रुपये होगा।अधिकारी ने बताया कि एंबुलेंस को आधिकारिक तौर पर 15 मई को सेवा में उतारा जाएगा। एक एम्बुलेंस का इस्तेमाल राजमहल और दूसरी का इस्तेमाल साहिबगंज इलाके में किया जाएगा। देवघर के एम्स को छोड़कर संथाल परगना क्षेत्र में शायद ही कोई स्वास्थ्य सुविधा है। आपात स्थिति में मरीजों को बिहार के पूर्णिया और पश्चिम बंगाल के मालदा ले जाने के लिए भी बोट एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जाएगा।
 

विज्ञापन

नौकाओं की देखरेख करेगी आपूर्ति करने वाली एजेंसी
अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में अगर कोई व्यक्ति दियारा इलाके में बीमार पड़ता है तो उसे पारंपरिक नौका से गंगा पार कर अस्पताल लाया जाता है। बोट एम्बुलेंस छह लोगों को ले जा सकती है। यादव ने कहा कि जिस एजेंसी ने नौकाओं की आपूर्ति की है, वह अगले दो वर्षों तक इसके संचालन और रखरखाव का ध्यान रखेगी। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने चालक और प्रयोगशाला तकनीशियन भी उपलब्ध कराए हैं।
 

अग्निशामक यंत्र- मास्टहेड लाइट से लैस होंगी नौकाएं
साहिबगंज के सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने बताया, बोट एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार, ईसीजी, ऑक्सीजन इनहेलर, फ्लो मीटर होगा। एक अधिकारी ने बताया कि नौकाएं जीपीएस सक्षम होंगी और रात में नौवहन के लिए अग्निशामक यंत्र और मास्टहेड लाइट से लैस होंगी। झारखंड सरकार ने हाल ही में रांची से एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed