फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Section 144 implemented near Jharkhand CM's residence, teachers and student union will gherao today

Jharkhand: झारखंड सीएम आवास के पास धारा 144 लागू, शिक्षक और छात्रसंघ मिलकर आज करेंगे घेराव

Sat, 17 Jun 2023 10:52 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 17 Jun 2023 10:52 AM IST
सार

रांची जिला प्रशासन ने आज शिक्षक संघ और छात्र संघों द्वारा मुख्यमंत्री आवास घेराव को मद्देनजर रखते हुए सीएम आवास के आसपास करीब 200 मीटर के दायरे में जिला प्रशासन ने सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी। 

विज्ञापन
Jharkhand: Section 144 implemented near Jharkhand CM's residence, teachers and student union will gherao today
Jharkhand CM Residence - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड में सहायक शिक्षकों का आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है। वेतन निर्धारण जैसी अपनी मांगों के समर्थन में सैकड़ों सहायक शिक्षकों ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास की ओर मार्च करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन


इससे पहले प्रशासन ने मुख्यमंत्री आवास और राज्य सचिवालय के 200 मीटर के दायरे में के किसी भी तरह के जुलूस, रैली या प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए निषेधाज्ञा जारी की थी। रैली को रोकने के लिए मोराबादी इलाके में जगह-जगह बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को एक महिला को जंगली हाथी ने कुचल कर मार डाला। पुलिस ने कहा कि 43 वर्षीय महिला प्रभाती कर चाकुलिया पुलिस थाना क्षेत्र के कलियम पंचायत क्षेत्र में एक जंगल में शौच करने गई थी, तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद बहरागोड़ा झामुमो विधायक समीर मोहंती, पुलिस और वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। मोहंती ने पीड़िता के परिवार को उसका अंतिम संस्कार करने के लिए 25,000 रुपये की राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed