{"_id":"648d42fbc57e77d31a0b8f46","slug":"jharkhand-section-144-implemented-near-jharkhand-cm-s-residence-teachers-and-student-union-will-gherao-today-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड सीएम आवास के पास धारा 144 लागू, शिक्षक और छात्रसंघ मिलकर आज करेंगे घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड सीएम आवास के पास धारा 144 लागू, शिक्षक और छात्रसंघ मिलकर आज करेंगे घेराव
Sat, 17 Jun 2023 10:52 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:52 AM IST
सार
रांची जिला प्रशासन ने आज शिक्षक संघ और छात्र संघों द्वारा मुख्यमंत्री आवास घेराव को मद्देनजर रखते हुए सीएम आवास के आसपास करीब 200 मीटर के दायरे में जिला प्रशासन ने सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी।
विज्ञापन
Jharkhand CM Residence
- फोटो : Social Media
विस्तार
झारखंड में सहायक शिक्षकों का आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है। वेतन निर्धारण जैसी अपनी मांगों के समर्थन में सैकड़ों सहायक शिक्षकों ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास की ओर मार्च करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
इससे पहले प्रशासन ने मुख्यमंत्री आवास और राज्य सचिवालय के 200 मीटर के दायरे में के किसी भी तरह के जुलूस, रैली या प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए निषेधाज्ञा जारी की थी। रैली को रोकने के लिए मोराबादी इलाके में जगह-जगह बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं।
वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को एक महिला को जंगली हाथी ने कुचल कर मार डाला। पुलिस ने कहा कि 43 वर्षीय महिला प्रभाती कर चाकुलिया पुलिस थाना क्षेत्र के कलियम पंचायत क्षेत्र में एक जंगल में शौच करने गई थी, तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद बहरागोड़ा झामुमो विधायक समीर मोहंती, पुलिस और वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। मोहंती ने पीड़िता के परिवार को उसका अंतिम संस्कार करने के लिए 25,000 रुपये की राहत दी।