फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand’s Hussainabad to become district if BJP wins, to be named after Ram or Krishna: Himanta

Jharkhand: हिमंत बिस्व सरमा बोले- BJP जीती तो नया जिला बनेगा हुसैनाबाद, राम या कृष्ण के नाम से होगी इसकी पहचान

Wed, 23 Oct 2024 05:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर (झारखंड) Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 23 Oct 2024 05:00 PM IST
सार

Jharkhand: भाजपा के झारखंड चुनाव में सह-प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, राज्य से घुसपैठियों को बाहर निकालना पार्टी की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा, हुसैनाबाद को निश्चित रूप से नया जिला बनाया जाएगा। इसे भगवान राम या कृष्ण के नाम पर रखा जाएगा।

विज्ञापन
Jharkhand’s Hussainabad to become district if BJP wins, to be named after Ram or Krishna: Himanta
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि अगर भाजपा झारखंड में विधानसभा चुनाव जीतती है, तो हुसैनाबाद उप-मंडल को एक नया जिला बनाया जाएगा और इसका नाम भगवान राम या कृष्ण के नाम पर रखा जाएगा। सरमा झारखंड चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी भी हैं। 
विज्ञापन


सरमा ने कहा, राज्य से घुसपैठियों को बाहर निकालना पार्टी की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा, हुसैनाबाद को निश्चित रूप से नया जिला बनाया जाएगा। इसे भगवान राम या कृष्ण के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि हुसैनाबाद को नए सरकार की पहली मंत्रिमंडल की बैठक में अलग जिला घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन


चुनावी रैली में सरमा ने कमलेश सिंह के लिए मांगे वोट
भाजपा नेता सरमा जापला के कर्पूरी ग्राउंड में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार कमलेश सिंह के लिए वोट मांगे। कमलेश सिंह झारखंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एकमात्र विधायक थे, जो चार अक्तूबर को भाजपा में शामिल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से चल रही हुसैनाबाद को अलग जिला बनाने की मांग
हुसैनाबाद को अलग जिला बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। कमलेश सिंह ने पिछले साल एक नवंबर को हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था, क्योंकि उनकी मांग पूरी नहीं हुई थी। रैली में सरमा ने आरोप लगाया कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण जनसांख्यिकीय बदलाव आ रहा है। लेकिन सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा इस मुद्दे पर चुप है, क्योंकि यह उनके वोट बैंक का हिस्सा है। 

 
'घुसपैठियों को बाहर निकालना भाजपा की प्राथमिकता'
उन्होंने कहा, घुसपैठियों को बाहर निकालना भाजपा की प्राथमिकता है। हम झारखंड से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लागू करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में हिंदू जनसंख्या घट रही है। जबकि बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि झारखंड को वहीं स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, जो आज असम को करना पड़ रहा है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed