फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Ruthless killing of two children, murderers lifted eyes

झारखंड : दो बच्चों की निर्मम हत्या, हत्यारों ने निकाल ली आंखें

Fri, 13 Jul 2018 11:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Jul 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand: Ruthless killing of two children, murderers lifted eyes

झारखंड के गोड्डा जिले के बढ़ौना गांव में दो बच्चों करण (8) और आनंद (9) की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह गांव के ही बगल में बड़हरा जोरिया के पास दोनों बच्चों की लाश मिली है। दोनों बच्चों की आंखें गायब हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे बुधवार से घर से गायब थे। बच्चों के गायब होने की सूचना परिजनों ने नगर थाने को दी थी। दोनों बच्चों के मृत शरीर और चेहरे पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। शव बरामद कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नगर थाना क्षेत्र के बड़हारा जोरिया के पास बीते गुरुवार को दो बच्चों के शव मिले हैं। परिजनों का कहना है कि इनकी हत्या की गई है, दोनों बच्चों की आंखें गायब हैं। एक बच्चे का नाम करण कुमार है, वह जयकरण राउत का बेटा है। दूसरे बच्चे का नाम आनंद, वह मकसूदी राउत का बेटा है। बच्चों के पिता जयकरण राउत और मकसूदी राउत का कहना है कि बच्चों की गला दबाकर हत्या की गई होगी, इसलिए शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है। दोनों बच्चे रौतारा व बढ़ौना के स्कूल में पढ़ते थे। दोनों बुधवार सुबह 11 बजे से ही गायब थे। स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि दोनों बच्चे शांत स्वभाव के थे। बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि दोनों बच्चे बुधवार को स्कूल गए थे लेकिन स्कूल में मिड डे मील का भोजन नहीं मिला तो दोनों खाना खाने के लिए घर आ गए थे।
विज्ञापन


इधर घटना की सूचना मिलने पर एसपी राजीव रंजन सिंह, एसडीपीओ अभिषेक कुमार, निरीक्षक ब्रज किशोर प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed