{"_id":"61332c883bd84b5a2b7bf7ae","slug":"jharkhand-room-allotted-for-namaz-in-the-assembly-bjp-leader-said-give-places-for-hanuman-chalisa-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: विधानसभा में नमाज के लिए कमरा आवंटित, भाजपा नेता बोले- हनुमान चालीसा के लिए भी मिले जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: विधानसभा में नमाज के लिए कमरा आवंटित, भाजपा नेता बोले- हनुमान चालीसा के लिए भी मिले जगह
Sat, 04 Sep 2021 01:51 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:51 PM IST
सार
झारखंड विधानसभा में दो सितंबर को नमाज पढ़ने के लिए कमरा आवंटित किया गया था। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन
बीजेपी नेता सीपी सिंह
- फोटो : ANI
विस्तार
झारखंड विधानसभा परिसर में नमाज पढ़ने के लिए कमरा आवंटित किए जाने का मामला तूल पकड़ चुका है। अब पूर्व स्पीकर व बीजेपी नेता सीपी सिंह बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि हिंदुओं को भी विधानसभा परिसर में हनुमान मंदिर बनाने की इजाजत दी जाए।
विज्ञापन
इससे पहले बीजेपी नेता विरंची नारायण का भी बयान सामने आया था। उन्होंने मांग की थी कि नमाज पढ़ने के लिए कमरा देने के साथ हिंदुओं को हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए भी कमरा आवंटित किया जाए।
विज्ञापन
दो सितंबर को आवंटित हुआ था कमरा
झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए दो सितंबर को कमरा आवंटित किया गया था। यहां का टीडब्लू 348 कमरा नंबर नमाज के लिए आवंटित हुआ था। इसके बाद ही मामले ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन
जगह दें हम अपने पैसे से बनवाएंगे मंदिर
बीजेपी नेता सीपी सिंह ने एएनआई को दिए बयान में कहा कि हमें नमाज से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन उन्हें विधानसभा परिसर में हनुमान मंदिर के लिए भी जगह देनी चाहिए। अगर स्पीकर इसकी अनुमति देते हैं और जगह आवंटित कर देते हैं तो हम अपने पैसे से मंदिर स्थापित करेंगे।
लोकतंत्र के मंदिर में नहीं होनी चाहिए ऐसी हरकत
बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी का कहना है कि लोकतंत्र के मंदिर में आचरण भी लोकतांत्रिक होना चाहिए। झारखंड विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है वहां पर नमाज के लिए अलग से कमरा आवंटित करना गलत है।
Temple of democracy should stay as the temple of democracy only. The allotment of a separate room at (Jharkhand Vidhan Sabha) for Namaz is wrong. We're against this decision: BJP leader Babu Lal Marandi pic.twitter.com/4FjrLrJvSw
— ANI (@ANI) September 4, 2021