फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: RJD leader Lalu Prasad s bedsheets and pillows provided by RIMS theft Ranchi seeks clarification security police

झारखंड : लालू यादव की रजाई और तकिया ले गए चोर! सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर उठे सवाल

Wed, 10 Mar 2021 01:11 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 10 Mar 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: RJD leader Lalu Prasad s  bedsheets and pillows  provided by RIMS theft  Ranchi seeks clarification security police
लालू यादव - फोटो : ani

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू यादव और उनकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को झारखंड की राजधानी रांची स्थित रिम्स की ओर से दिए गए रजाई, गद्दे और तकिये गायब हो गए। मामला सामने आने के बद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लालू यादव की सुरक्षा में तैनात 10 पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


दरअसल, चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू यादव जब रिम्स के केली बंगले में रहकर अपना इलाज करवा रहे थे, उस समय लालू की सुरक्षा में रांची पुलिस के 10 पुलिसकर्मी तैनात थे, तब रिम्स की ओर से उन्हें गद्दा, रजाई, तकिया और चादर दिए गए थे। बाद में लालू यादव को इलाज के लिए रिम्स से दिल्ली भेज दिया गया। लालू की सुरक्षा में तैनात जवान वापस जाते समय रिम्स से मिले गद्दा, रजाई और तकिया समेत अन्य सामानों को अपने साथ ले गए।

विज्ञापन

रिम्स ने एसएसपी से मांगी मदद 
रिम्स प्रबंधन ने जवानों से कई बार तकिया, गद्दे और चादर की मांग की, लेकिन उन्होंने नहीं लौटाए। इसके बाद रिम्स प्रशासन ने रांची के एसएसपी को तकिया और गद्दा वापस दिलाने के लिए पत्र भेजा है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने जवानों को जवाब तलब किया है।

दस पुलिसकर्मियों को मिला अल्टीमेटम

रिम्स का पत्र मिलने के के बाद रांची के एसएसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में लगे दो हवलदार और आठ आरक्षी पुलिस कर्मियों को यह आदेश दिया है कि वह जल्द से जल्द गद्दा और तकिया रिम्स को वापस करें। इसके लिए एसएसपी ने जवानों को 24 घंटे का मात्र अल्टीमेटम दिया है,अगर इस अल्टीमेटम के दौरान भी गद्दा और तकिया जमा नहीं होता है, तो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है। 

एसएसपी ने कहा कि अब तक जवानों ने रिम्स का सामान वापस नहीं किया है। सामान को वापस नहीं किए जाने के कारण रिम्स प्रबंधन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। यह गंभीर विषय है। इससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। निर्देश दिया है कि 24 घंटे के भीतर सामान को जमा करें। यह भी बताएं कि अब तक उन्होंने सामान क्यों नहीं वापस किया। आदेश का पालन नहीं करने पर उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed