फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand reports 2015 new corona cases 3814 recoveries and nine deaths, govt slashes RTPCR, RAT rates by Rs 100

झारखंड में कोरोना : 2015 नए मामले मिले, नौ की मौत, कोविड-19 जांच शुल्क 100 रुपये घटाया

Sat, 22 Jan 2022 02:28 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, रांची
एएनआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 22 Jan 2022 02:28 AM IST
सार

झारखंड सरकार ने एक आधिकारिक आदेश जारी कर कोविड-19 से जुड़ी जांच के शुल्क में 100 रुपये घटा दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षण सामग्री की कीमतों में कमी के बाद यह निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
Jharkhand reports 2015 new corona cases 3814 recoveries and nine deaths, govt slashes RTPCR, RAT rates by Rs 100
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड में कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है। शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,015 नए मामले सामने आए, इनमें नौ मरीजों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी रांची में 487 के साथ कई जिलों में 100 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित मिले। अब राज्य में 23,770 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक कुल 5,244 लोग संक्रमण के चलते जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


आरटीपीसीआर-रैपिड एंटीजन टेस्ट के शुल्क में 100 रुपये घटाए
झारखंड सरकार ने एक आधिकारिक आदेश जारी कर कोविड-19 से जुड़ी जांच के शुल्क में 100 रुपये घटा दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से कोविड-19 के लिए आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट की दरों में 100 रुपये की कमी की है। राज्य में एक आरटीपीसीआर परीक्षण की कीमत अब 300 रुपये होगी और एक रैपिड एंटीजन टेस्ट 50 रुपये में कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षण सामग्री की कीमतों में कमी के बाद यह निर्णय लिया गया है। झारखंड में बीते गुरुवार को 2,617 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे, इसके साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या 4,12,939 हो गई थी। जबकि 12 लोगों की मौत होने से मरने वालों की कुल संख्या 5,225 तक पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed