{"_id":"61d7a476f44a1f32677a32aa","slug":"jharkhand-records-3-704-fresh-covid-19-cases-14-255-active-corona-cases-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 3,704 नए मामले, कुल 14,255 सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 3,704 नए मामले, कुल 14,255 सक्रिय केस
Fri, 07 Jan 2022 07:54 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 07 Jan 2022 07:54 AM IST
सार
राज्य में कोरोना के 14,255 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को राज्य में कोरोना के 3,704 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन
कोरोना वायरस(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को राज्य में कोरोना के 3,704 नए मामले सामने आए। जबकि, बुधवार को 3,553 मामले दर्ज किए गए थे। नए आंकड़ों के साथ राज्य में कोविड-19 संक्रमण से ग्रसित मरीजों की कुल संख्या 3,65,222 पहुंच गई है।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक, रांची में बुधवार को सामने आए 1316 नए मामलों के मुकाबले गुरुवार को 1309 मामले सामने आए। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 722, बोकारो में 229, देवघर में 172 व धनबाद में 166 मामले दर्ज किए गए। वहीं गुरुवार को राज्य में कोरोना से चार मौतें हुई, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 5153 पहुंच गई। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में कोरोना के 14,255 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन