फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Rape accused dies in Ranchi hospital Rajendra Institute of Medical Sciences RIMS

Ranchi: दुष्कर्म के आरोपी की रांची के अस्पताल में मौत, 28 अगस्त को किया गया था गिरफ्तार

Sun, 11 Sep 2022 04:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 11 Sep 2022 04:29 PM IST
सार

15 साल की लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी जबरन उसके घर में घुसा और उससे दुष्कर्म किया। वारदात के वक्त उसके परिवार के सदस्य कृषि कार्य के लिए बाहर गए थे।

विज्ञापन
Jharkhand Rape accused dies in Ranchi hospital Rajendra Institute of Medical Sciences RIMS
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रांची के एक सरकारी अस्पताल में दुष्कर्म के आरोपी व्यक्ति की मौत हो गई। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 26 साल के आरोपी की मौत मल्टी-ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुई। हालांकि, परिवार ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के दौरान उसे ग्रामीणों और पुलिस ने पीटा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि आरोपी को उच्च रक्त यूरिया और मलाशय से रक्तस्राव के साथ आठ सितंबर को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया था। रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि शनिवार रात मल्टी-ऑर्गन फेल्योर से मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन


रांची जिले के नारकोपी थाने में लड़की की शिकायत के बाद आरोपी को 28 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेज दिया गया। 15 साल की लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी जबरन उसके घर में घुसा और उससे दुष्कर्म किया। वारदात के वक्त उसके परिवार के सदस्य कृषि कार्य के लिए बाहर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारकोपी थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि जेल भेजे जाने से पहले आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। हमारे पास मेडिकल सर्टिफिकेट है, जिसमें उसे फिट घोषित किया गया है। जेल में तीन या चार दिन बाद आरोपी बीमार पड़ गया। जेल के डॉक्टरों ने उसका इलाज कराया गया। जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें रिम्स के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई।


यह पूछे जाने पर कि क्या गिरफ्तारी के दौरान आरोपी को पीटा गया था? उन्होंने कहा कि आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में जमा हो गए थे। ग्रामीणों के आक्रोश से आरोपी को बचाकर थाने लाया गया। उन्होंने कहा कि जब उन्हें जेल भेजा गया, तो वह शारीरिक रूप से स्वस्थ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed