फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Ranchi police in alert mode regarding Holi and Friday, SSP himself took charge in sensitive areas

Jharkhand: होली और जुमे को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड में, SSP ने संवेदनशील इलाकों में खुद संभाली कमान

Fri, 14 Mar 2025 02:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 14 Mar 2025 02:06 PM IST
सार

Jharkhand News: एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने जनता से अपील कर कहा कि वे प्रेम, उत्साह और उमंग के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रांची पुलिस पूरी तत्परता से उनकी सुरक्षा में तैनात है और ऐसा वातावरण तैयार किया जाएगा कि हर नागरिक खुशी-खुशी होली मना सके।

विज्ञापन
Jharkhand: Ranchi police in alert mode regarding Holi and Friday, SSP himself took charge in sensitive areas
SSP चंदन कुमार सिन्हा ने संवेदनशील जगहों का किया दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रांची में रंगों का पर्व होली इस बार जुमे की नमाज के साथ पड़ने के चलते जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए संवेदनशील इलाकों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों से मुलाकात कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और शहरवासियों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

 
फ्लैग मार्च निकालकर दिया शांति का संदेश
एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को रांची की सड़कों पर उतरकर फ्लैग मार्च किया। फिरयालाल चौक से एकरा मस्जिद तक का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मौके पर तैनात RAF, JAP और जिला बल के जवानों को दिशा-निर्देश दिए। एकरा मस्जिद जैसे संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand:स्वास्थ्य मंत्री ने नवनियुक्त चिकित्सकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, हेल्थ सेक्टर को मिलेगा बड़ा संबल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दोनों त्योहारों को लेकर प्रशासन सतर्क
इस बार कुछ लोग शुक्रवार को होली मना रहे हैं, जबकि अधिकतर लोग शनिवार को होली मनाएंगे। ऐसे में शुक्रवार को जुमे की नमाज और होली एक साथ पड़ने से प्रशासन के सामने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की चुनौती भी है। इसी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

 
‘हर हाल में माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई’
मीडिया से बात करते हुए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि रांची जिला प्रशासन की ओर से हर जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। RAF, JAP और अन्य सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। असामाजिक तत्वों और माहौल बिगाड़ने वालों को बिलकुल भी बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- Jharkhand:jpsc अध्यक्ष ने की Cm हेमंत सोरेन से मुलाकात, आयोग की सुस्त व्यवस्था को गति देने की उम्मीद
 
‘मिल-जुलकर मनाएं त्योहार’
एसएसपी ने रांची की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे प्रेम, उत्साह और उमंग के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रांची पुलिस पूरी तत्परता से उनकी सुरक्षा में तैनात है और ऐसा वातावरण तैयार किया जाएगा कि हर नागरिक खुशी-खुशी होली मना सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed