फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Ranchi police arrested a guard of a children home run by an NGO for molesting two minor girls

Minor Girls Molestation: रांची के एक बाल गृह में दो नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़, आरोपी गार्ड गिरफ्तार

Tue, 07 Jun 2022 12:34 AM IST
देव कश्यप एएनआई, रांची।
एएनआई, रांची। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 07 Jun 2022 12:34 AM IST
सार

रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने बताया कि "रांची के नगरी इलाके में दो नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में एक एनजीओ द्वारा चलाए जा रहे बाल गृह के गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Jharkhand Ranchi police arrested a guard of a children home run by an NGO for molesting two minor girls
नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रांची में दो नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बाल गृह में गार्ड है, जहां दोनों नाबालिग लड़किया रह रही थीं।

विज्ञापन


रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने बताया कि "रांची के नगरी इलाके में दो नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में एक एनजीओ द्वारा चलाए जा रहे बाल गृह के गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में मामला दर्ज किया था। तब से आरोपी फरार था।"
विज्ञापन


एसपी नौशाद आलम के मुताबिक, आरोपी की पहचान इल्बियुस टोप्पो के रूप में हुई है, जो मामला दर्ज होने के बाद से फरार था। एसपी ने कहा कि "रांची पुलिस ने रांची के नगरी इलाके में दो नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में एक एनजीओ द्वारा संचालित एक बाल गृह के एक गार्ड को गिरफ्तार किया है। यह बाल गृह एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के परिसर में स्थित है। मामला तब सामने आया जब एनसीपीसीआर की टीम ने उक्त छात्रावास का दौरा किया। इसके बाद रांची पुलिस ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में मामला दर्ज किया। तब से, आरोपी फरार था। एक विशिष्ट इनपुट और तकनीकी निगरानी के आधार पर आखिरकार उसे पकड़ लिया गया।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना में नाबालिगों से दुष्कर्म का पांच मामले
इसी बीच तेलंगाना में एक सप्ताह के भीतर नाबालिगों से दुष्कर्म के पांच मामले सामने आए हैं। शहर में नाबालिगों से पांच में से पहला दुष्कर्म का मामला 28 मई को, दूसरा और तीसरा रविवार (5 जून) को सामने आया। हैदराबाद पुलिस के अनुसार, सोमवार को दो मामले सामने आए जिसमें से पहला रामगोपालपेट पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया, जबकि दूसरा राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन की सीमा में था।


दोनों मामलों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें दूसरे मामले में एक नाबालिग भी शामिल है। इस बीच, हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में एक पार्टी के बाद घर लौट रही एक 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के पहले मामले में पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed