{"_id":"67c81fbb60ed3b34ce07c31d","slug":"jharkhand-ramadan-holiday-order-controversy-bjp-mp-nishikant-dubey-demands-islamic-state-declaration-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: 'इस्लामिक राज्य घोषित करने का समय आ गया' रमजान में छुट्टी के फैसले पर सांसद निशिकांत बोले; मचा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: 'इस्लामिक राज्य घोषित करने का समय आ गया' रमजान में छुट्टी के फैसले पर सांसद निशिकांत बोले; मचा बवाल
Wed, 05 Mar 2025 03:26 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 05 Mar 2025 03:26 PM IST
सार
Jharkhand: झामुमो सरकार के आदेश पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा सवाल खड़ा किया है। बीजेपी सांसद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा, "झारखंड राज्य को इस्लामिक राज्य घोषित करने का समय आ गया है।
विज्ञापन
तस्वीर में इरफान अंसारी, निशिकांत दुबे, सीपी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रमजान माह की शुरूआत हो चुकी है। उत्साह के साथ इस माह को मनाने की तैयारी है, लेकिन यह झारखंड में राजनीतिक मुद्दा भी बन चुका है। कारण है राज्य की हेमंत सरकार द्वारा रमजान माह में मुस्लिम कर्मचारियों को छुटी देने का निर्णय। जिसके बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इसके खिलाफ बयान दे दिया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार के इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘समय आ गया है, झारखंड को इस्लामिक राज्य घोषित कर देना चाहिए’।
एक्स पर किया पोस्ट
क्या है निर्णय
दरअसल, रमजान शुरू होने के अंतर्गत राज्य सरकार ने एक फैसला लिया है। जिसमें मुस्लिम कर्मचारियों को रोज 1 घंटे पहले छुट्टी का आदेश जारी हुआ है। वहीं, रमजान महीने के हर शुक्रवार को जुमे की नमाज के दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक छुट्टी मिलेगी। इसी फैसले के बाद पक्ष-विपक्ष में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है।
विज्ञापन
निशिकांत दुबे को कैलिफोर्निया का सांसद होना चाहिए
इसी कड़ी में हेमंत सोरेन के मंत्री इरफान अंसारी ने पलटवार करते हुए कहा कि निशिकांत दुबे को कैलिफोर्निया का सांसद होना चाहिए। इरफान अंसारी ने आगे तंज कसते हुए कहा कि निशिकांत दुबे की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है। रमजान एक पवित्र महीना है, जैसे हिंदू समाज के लिए श्रावण माह की अहमियत है, ठीक वैसे ही मुसलमान वर्ग के लिए रमजान बेहद महत्वपूर्ण है।
रांची विधायक ने कसा तंज
इधर, इरफान अंसारी के बयान पर रांची विधायक सीपी सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि इरफान अंसारी को पाकिस्तान का विधायक होना चाहिए। रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सरकार को भेदभाव नहीं करना चाहिए। अगर रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को छुट्टी दी गई है तो होली में हिंदू कर्मचारियों को भी छुट्टी मिलना चाहिए। बता दें कि इस फैसले को लेकर विधानसभा में भी गहमागहमी देखने को मिली।
विज्ञापन
एक्स पर किया पोस्ट
झारखंड राज्य को इस्लामिक राज्य घोषित करने का समय आ गया है। कांग्रेस का हाथ केवल मुसलमानों के साथ pic.twitter.com/DSoUewuxqN
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) March 2, 2025