फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Ramadan Holiday Order Controversy BJP MP Nishikant Dubey Demands 'Islamic State' Declaration

Jharkhand: 'इस्लामिक राज्य घोषित करने का समय आ गया' रमजान में छुट्टी के फैसले पर सांसद निशिकांत बोले; मचा बवाल

Wed, 05 Mar 2025 03:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 05 Mar 2025 03:26 PM IST
सार

Jharkhand: झामुमो सरकार के आदेश पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा सवाल खड़ा किया है। बीजेपी सांसद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा, "झारखंड राज्य को इस्लामिक राज्य घोषित करने का समय आ गया है।

विज्ञापन
Jharkhand Ramadan Holiday Order Controversy BJP MP Nishikant Dubey Demands 'Islamic State' Declaration
तस्वीर में इरफान अंसारी, निशिकांत दुबे, सीपी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रमजान माह की शुरूआत हो चुकी है। उत्साह के साथ इस माह को मनाने की तैयारी है, लेकिन यह झारखंड में राजनीतिक मुद्दा भी बन चुका है। कारण है राज्य की हेमंत सरकार द्वारा रमजान माह में मुस्लिम कर्मचारियों को छुटी देने का निर्णय। जिसके बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इसके खिलाफ बयान दे दिया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार के इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘समय आ गया है, झारखंड को इस्लामिक राज्य घोषित कर देना चाहिए’।
विज्ञापन


एक्स पर किया पोस्ट
विज्ञापन


क्या है निर्णय
दरअसल, रमजान शुरू होने के अंतर्गत राज्य सरकार ने एक फैसला लिया है। जिसमें मुस्लिम कर्मचारियों को रोज 1 घंटे पहले छुट्टी का आदेश जारी हुआ है। वहीं, रमजान महीने के हर शुक्रवार को जुमे की नमाज के दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक छुट्टी मिलेगी। इसी फैसले के बाद पक्ष-विपक्ष में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशिकांत दुबे को कैलिफोर्निया का सांसद होना चाहिए
इसी कड़ी में हेमंत सोरेन के मंत्री इरफान अंसारी ने पलटवार करते हुए कहा कि निशिकांत दुबे को कैलिफोर्निया का सांसद होना चाहिए। इरफान अंसारी ने आगे तंज कसते हुए कहा कि निशिकांत दुबे की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है। रमजान एक पवित्र महीना है, जैसे हिंदू समाज के लिए श्रावण माह की अहमियत है, ठीक वैसे ही मुसलमान वर्ग के लिए रमजान बेहद महत्वपूर्ण है।


रांची विधायक ने कसा तंज
इधर, इरफान अंसारी के बयान पर रांची विधायक सीपी सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि इरफान अंसारी को पाकिस्तान का विधायक होना चाहिए। रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सरकार को भेदभाव नहीं करना चाहिए। अगर रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को छुट्टी दी गई है तो होली में हिंदू कर्मचारियों को भी छुट्टी मिलना चाहिए। बता दें कि इस फैसले को लेकर विधानसभा में भी गहमागहमी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed