{"_id":"5c5c5500bdec227390331d28","slug":"jharkhand-raghuvar-das-said-priority-of-government-to-deliver-public-welfare-schemes-to-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता
Thu, 07 Feb 2019 10:00 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, रांची
भाषा, रांची
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 07 Feb 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
रघुवर दास
- फोटो : @dasraghubar
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को कहा कि गांवों, गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। दास ने झारखण्ड मंत्रालय में आयोजित 20 सूत्रीय प्रदेश, जिला एवं प्रखंड कार्यालय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले चार वर्षों में राज्य में उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर में बिजली कनेक्शन पहुंचाने आदि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रतिबद्धता के साथ लागू किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत तीसरे चरण में सरकार द्वारा राज्य में सभी कार्डधारी परिवार की महिलाओं को एलपीजी गैस सिलेंडर एवं चूल्हा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
दास ने कहा कि राज्य के किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार ने राज्य में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना प्रारंभ की है और इस योजना के तहत सरकार किसानों को प्रति एकड़ 5000 रुपये की अनुदान राशि कृषि कार्य के लिए उपलब्ध करा रही है। ऐसे किसान जिनके पास पांच एकड़ अथवा उससे कम कृषि भूमि है, उन्हें अनुदान राशि का लाभ मिलेगा।