{"_id":"63c3ed3c89d9980b6d3c23ac","slug":"jharkhand-protest-against-vandalism-of-chhattisgarh-church-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: छत्तीसगढ़ की चर्च में तोड़फोड़ के विरोध में रांची की सड़कों पर प्रदर्शन, JCYA ने की सरकार से मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: छत्तीसगढ़ की चर्च में तोड़फोड़ के विरोध में रांची की सड़कों पर प्रदर्शन, JCYA ने की सरकार से मांग
Sun, 15 Jan 2023 05:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 15 Jan 2023 05:42 PM IST
सार
दो जनवरी को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर शहर में एक कथित धर्म परिवर्तन के संबंध में आदिवासियों के विरोध के दौरान एक चर्च में तोड़फोड़ की गई थी। इस दौरान एक आईपीएस अधिकारी सहित छह पुलिसकर्मियों पर हमला करके घायल कर दिया गया था।
विज्ञापन
रांची में विरोध रैली
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में हाल के दिनों में ईसाइयों पर कई कथित हमले की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में एक चर्च में तोड़फोड़ भी की गई थी। इन सब घटनाओं के विरोध में रविवार को रांची में ईसाई समुदाय के सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतर कर विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'चर्चों पर हमले बंद करो' और 'धर्म के नाम पर बांटना बंद करो' जैसे नारे भी लगाए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन (JCYA) के तत्वावधान में पुरुषों और महिलाओं ने रांची में जीईएल चर्च परिसर से मोराबादी मैदान तक रैली निकाली। इस दौरान विरोधियों ने तख्तियां भी पकड़ रखी थीं, जिसपर 'चर्चों पर हमले बंद करो' जैसे संदेश लिखे थे।
विज्ञापन
विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले महीने झारखंड के गढ़वा जिले में क्रिसमस की तैयारी के दौरान समुदाय के कुछ लोगों को निशाना बनाया गया था। प्रदर्शनकारियों ने झारखंड सरकार से राज्य में शांति सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया। इस रैली में कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की और मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक ने कहा कि देश में कुछ ताकतें देश को धर्म के नाम पर बांटना चाहती हैं। हमारी रैली ऐसी ताकतों के खिलाफ है। वहीं, झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप तिर्की ने बताया कि रैली का उद्देश्य छत्तीसगढ़ और झारखंड में ईसाइयों पर हमले के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराना था। हम दोनों राज्यों की सरकारों से शांति सुनिश्चित करने और समुदाय को सुरक्षा प्रदान करने की मांग करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की घटना में जांच की प्रगति बहुत धीमी है और बहुत कम दोषियों को गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि दो जनवरी को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर शहर में एक कथित धर्म परिवर्तन के संबंध में आदिवासियों के विरोध के दौरान एक चर्च में तोड़फोड़ की गई थी। इस दौरान एक आईपीएस अधिकारी सहित छह पुलिसकर्मियों पर हमला करके घायल कर दिया गया था। इस संबंध में जांच की जा रही है।