फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Principal gave horrific punishment to 80 girl students for celebrating Pen Day, investigation start

Jharkhand: 'पेन डे' मनाने पर 80 छात्राओं को प्रिंसिपल ने दी खौफनाक सजा, शर्ट उतारने के आदेश की जांच शुरू

Sat, 11 Jan 2025 11:12 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 11 Jan 2025 11:12 PM IST
सार

झारखंड के धनबाद जिले में एक निजी स्कूल की प्रधानाचार्या पर आरोप है कि उन्होंने दसवीं कक्षा की 80 छात्राओं को संदेश लिखने के कारण अपनी शर्ट उतारने का आदेश दिया जिसकी स्कूल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jharkhand: Principal gave horrific punishment to 80 girl students for celebrating Pen Day, investigation start
माधवी मिश्रा, उपायुक्त, धनबाद - फोटो : X / @dc_dhanbad

विस्तार

झारखंड के धनबाद जिले में एक निजी स्कूल की प्रधानाचार्या पर आरोप है कि उन्होंने दसवीं कक्षा की 80 छात्राओं को संदेश लिखने के कारण अपनी शर्ट उतारने का आदेश दिया जिसकी स्कूल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, प्रधानाचार्या ने सभी लड़कियों को कथित तौर पर बिना शर्ट के ब्लेजर पहनकर घर लौटने के लिए मजबूर किया गया।
विज्ञापन


निजी स्कूल में 'पेन डे' मना रहे थे सभी छात्र-छात्राएं
इस मामले में धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को जोरापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में हुई। अभिभावकों ने उपायुक्त से शिकायत की कि दसवीं कक्षा के विद्यार्थी परीक्षा देने के बाद एक-दूसरे की शर्ट पर संदेश लिखकर 'पेन डे' मना रहे हैं।
विज्ञापन


अभिभावकों ने डीसी से की प्रधानाचार्या की शिकायत
अभिभावकों ने डीसी माधवी मिश्रा को बताया कि प्रधानाचार्या ने बच्चों के जश्न मनाने पर आपत्ति जताई और छात्राओं से अपनी शर्ट उतारने को कहा। हालांकि छात्राओं ने इसके लिए प्रधानाचार्या से माफी भी मांगी। लेकिन, इसके बावजूद भी प्रधानाचार्या की तरफ से सभी छात्राओं को बिना शर्ट के ब्लेजर में घर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने मामले के लिए गठित की एक जांच समिति- डीसी
इस पर उपायुक्त माधवी मिश्रा ने आगे कहा, 'कई अभिभावकों ने प्रधानाचार्या के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हमने इस मामले में कुछ पीड़ित लड़कियों से भी बात की है। प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed