फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Policeman attacked farmer on entering cow field, accused absconding

झारखंड: गाय के खेत में घुसने पर पुलिसकर्मी ने किसान पर किया हमला, आरोपी फरार

Fri, 13 Nov 2020 03:25 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, रामगढ़
एजेंसी, रामगढ़ Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 13 Nov 2020 03:25 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand: Policeman attacked farmer on entering cow field, accused absconding
रामगढ़ पुलिस - फोटो : ANI

झारखंड के रामगढ़ में एक पुलिसकर्मी और उसके परिवार के सदस्यों द्वारा पीटे जाने से 45 वर्षीय किसान की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि किसान की गाय ने पुलिसकर्मी के खेत में घुसकर फूलगोभी की खड़ी फसल को नष्ट कर दिया था।

विज्ञापन


आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल किसान को मंगलवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना के बाद से फरार चल रहे सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) प्रकाश सोय ने बताया कि पुलिसकर्मी और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है। रांची में तैनात एसआई जितेंद्र कुमार महतो रामगढ़ जिले के राजरप्पा थाना अंतर्गत छोटकीपोना गांव में अपने घर गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिसकर्मी के खेत में गाय ने घुसकर खड़ी फसल नष्ट कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मी और उसके परिजनों ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर गाय के मालिक किसान को जमकर पीट दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिसकर्मी, उसके माता-पिता और दो अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed