फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand: police arrested 5 naxalite

झारखंडः पुलिस ने पकड़े पांच खूंखार नक्सली

Tue, 15 Sep 2015 02:09 PM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
jharkhand: police arrested 5 naxalite

नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई में जुटी झारखंड पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने पलामू से पांच खूंखार नक्सलियों को हथियारों के साथ धर दबोचा। पकड़े गए नक्सली जेजेएपी ग्रुप के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ नक्सली किसी वारदात की फिराक में हैं। जिसके बाद पुलिस इनकी तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना के आधार पर सीआरपीएफ के जवानों के साथ पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के गांव दुंदुर के जंगलों में छापा मारा। पुलिस ने नक्सलियों को हथियार छोड़ने की चेतावनी दी तो उन्होंने आत्मसर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नक्सलियों पर सख्त कार्रवाई में जुटी रघुवर सरकार

jharkhand: police arrested 5 naxalite

जिसके बाद पुलिस ने सभी नक्सलियों को हिरासत में ले लिया। इनके पास से कई अत्याधुनिक स्वचालित हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस इन नक्सलियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

माना जा रहा है कि इनसे अभी और नक्सलियों की जानकारी भी मिल सकती है। झारखंड में भाजपा की रघुवर दास सरकार के गठन के बाद से लगातार नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में कई बड़े नक्सली नेताओं पर झारखंड सरकार करोडों रुपये का ईनाम भी घोषित कर चुकी है। पुलिस सुरक्षाबलों के साथ मिलकर लगातार अभियान चलाए हुए है जिसके बाद काफी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है तो कई नक्सली पुलिस मुठभेड़ में अपनी जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed