फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand police arrested 2 men in allegations of preparing fake covid report

Jharkhand: झारखंड पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा, फर्जी कोविड रिपोर्ट बनाने का आरोप

Mon, 03 Apr 2023 02:58 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 03 Apr 2023 02:58 PM IST
सार

 पुलिस के अनुसार, संजय तिवारी भानु कंस्ट्रक्शन का संचालक है। तिवारी 100 करोड़ रुपए से अधिक के मध्याह्न भोजन घोटाले में ईडी के आरोपी हैं। रांची के एक थाने में भी तिवारी के खिलाफ जालसाजी के 2 अलग-अलग मामले भी दर्ज हैं।

विज्ञापन
Jharkhand police arrested 2 men in allegations of preparing fake covid report
rims - फोटो : rims

विस्तार

झारखंड पुलिस ने राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। माइक्रो बायोलॉजी विभाग में डेटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत 2 कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी कोविड रिपोर्ट जारी की थी। पुलिस मामले में दोनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

आरआईएमएस से पकड़ाए दोनों युवकों ने जिसका फर्जी कोविड रिपोर्ट बनाया था, उसका नाम संजय कुमार तिवारी है। पुलिस के अनुसार, संजय तिवारी भानु कंस्ट्रक्शन का संचालक है। तिवारी 100 करोड़ रुपए से अधिक के मध्याह्न भोजन घोटाले में ईडी के आरोपी हैं। रांची के एक थाने में भी तिवारी के खिलाफ जालसाजी के 2 अलग-अलग मामले भी दर्ज हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल करने पर जालसाजी का मामला राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भी इसपर दर्ज कराया था। कोर्ट द्वारा आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया जा चुका है।

विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed