फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: PLFI supporter shot dead in West Singhbhum, Several Persons killed in accident

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम में PLFI समर्थक की गोली मारकर हत्या, सरायकेला-खरसावां हादसे में चार लोगों की मौत

Mon, 18 Mar 2024 11:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 18 Mar 2024 11:08 PM IST
सार

Jharkhand: एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के एक समर्थक की कथित तौर पर इसके समर्थकों ने गोली मारकर हत्या  कर दी।

विज्ञापन
Jharkhand: PLFI supporter shot dead in West Singhbhum, Several Persons killed in accident
पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक समर्थक की कथित तौर पर इसके समर्थकों ने गोली मारकर हत्या  कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि यह घटना रविवार की शाम जिले के आनंदपुर पुलिस थाने के तहत गुंद्री गांव में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान मटियास उर्फ मंगरा टूटी (25 वर्षीय) के रूप में हुई है। जिले में उसके खिलाफ कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज थे। एसपी ने बताया कि गुंद्री पुलिस थाना क्षेत्र के निवासी मटियास गांव में आए थे। तभी पैसों से जुड़े विवाद को लेकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने सोमवार सुबह शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इससे पहले पुलिस ने सीआरपीएफ, कोबरा और झारखंड जगुआर कर्मियों के साथ संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ के एक माओवादी सहित भाकपा (माओवादी) कार्यकर्ताओं को गोइलकोरा थाना क्षेत्र में एक जंगल से गिरफ्तार किया था। सूचना के आधार पर भारी मात्रा में हथियार और विस्फोट सामग्री बरामद की गई थी। 

विज्ञापन

जमशेदपुर: सड़क हादसे में चार की मौत
वहीं, झारखंड सरायकेला-खरसावां जिले में सोमवार शाम एक वाहन के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार जमशेदपुर से रांची जा रही थी। तभी यहां से करीब 13 किलोमीटर दूर चांडिल पुलिस थाने के तहत आने वाले कंदरबेडा के पास यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि चालक सहित कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जांच के लिए पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed