फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Persons arrested in Spanish tourist's gang rape produced before court

Jharkhand: स्पेनिश पर्यटक से सामूहिक दुष्कर्म मामले में जेल भेजे गए तीनों आरोपी, दुमका में हुई थी घटना

Sun, 03 Mar 2024 06:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 03 Mar 2024 06:30 PM IST
सार

Jharkhand: झारखंड के दुमका जिले में एक स्पेनिश पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को रविवार को एक अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन
Jharkhand: Persons arrested in Spanish tourist's gang rape produced before court
अदालत में पेश किए गए विदेशी महिला से दुष्कर्म के आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के दुमका जिले में एक स्पेनिश पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को रविवार को एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने कहा, राजधानी रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा पुलिस थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में शुक्रवार रात स्पेन की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था, जहां वह अपने पति के साथ एक तंबू में सो रही थी।

विज्ञापन


आरोपियों का बयान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज किया गया है। लगभग 28 वर्षीय महिला और उसका 64 वर्षीय पति दो मोटरसाइकिलों पर बांग्लादेश से दुमका पहुंचे थे, और बिहार के रास्ते नेपाल जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा, महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अपराध में शामिल सात लोगों में से अन्य चार की पहचान कर ली गई है, उनकी तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस नई दिल्ली में स्पेन के दूतावास के संपर्क में है। उन्हें घटनाक्रम की जानकारी दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य ने की मुलाकात
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने भी पीड़िता से मुलाकात की है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति उजागर हो गई है। आयोग ने झारखंड के दुमका में सामूहिक दुष्कर्म की निंदा की और कहा कि मामले की जांच में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। एनसीडब्ल्यू ने झारखंड के दुमका में एक स्पेनिश पर्यटक के साथ क्रूर सामूहिक बलात्कार की निंदा की। एनसीडब्ल्यू को सूचित किया गया है कि आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।


स्पेनिश दूतावास ने कार्रवाई के लिए दिया धन्यवाद
भारत में स्पेनिश दूतावास ने अधिकारियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। स्पेनिश दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा, हमें दुनिया में हर जगह महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए एकजुट होने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed