{"_id":"5e8bea568ebc3e775269be57","slug":"jharkhand-people-were-given-two-months-advance-ration-said-rameshwar-oraon","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंडः 'बिना राशन कार्ड वालों को दिया गया दो माह का अग्रिम राशन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंडः 'बिना राशन कार्ड वालों को दिया गया दो माह का अग्रिम राशन'
Tue, 07 Apr 2020 09:26 AM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने दावा किया है कि नई सरकार के पहले सौ दिनों में लगभग दस लाख ऐसे परिवारों को दो महीने का अग्रिम राशन उपलब्ध कराया गया है, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है।
विज्ञापन
उरांव ने बताया कि हर जरूरतमंद और गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराने के लिए राज्य के सभी 4562 पंचायतों में मुख्यमंत्री दीदी किचन की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
खिचड़ी केंद्र खोले गए हैं और सभी थानों में सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गई है,ताकि संकट की इस घटना में किसी भी गरीब व्यक्ति को भूख का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
उरांव ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार ने अपने 100 दिनों का कार्यकाल पूरा कर लिया। प्रदेश अध्यक्ष उरांव ने आज रांची स्थित पार्टी कार्यालय में राहत निगरानी समिति (कोविड-19) के सदस्यों के साथ बैठक की।