{"_id":"669acf4ce22b4911740a045d","slug":"jharkhand-pakur-clash-between-two-communities-situation-under-control-three-arrest-for-involvement-in-violence-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: दो समुदायों के बीच झड़प के बाद स्थिति नियंत्रण में, हिंसा में संलिप्त होने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: दो समुदायों के बीच झड़प के बाद स्थिति नियंत्रण में, हिंसा में संलिप्त होने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 20 Jul 2024 03:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, पाकुड़ (झारखंड)
एजेंसी, पाकुड़ (झारखंड)
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 20 Jul 2024 03:03 AM IST
सार
झारखंड के पाकुड़ जिले में तारानगर, इलामी और नवादा पंचायत क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को हिंसा के दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और एक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस पेट्रोलिंग करते हुए (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पाकुड़ जिले के एक इलाके में दो समुदायों के बीच झड़प के एक दिन बाद शुक्रवार को स्थिति शांतिपूर्ण है। हिंसा में संलिप्तता के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। तारानगर, इलामी और नवादा पंचायत क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को हिंसा के दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और एक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
उपमंडल पुलिस अधिकारी डीएन आजाद ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा किया। दो दिन पहले एक समुदाय की लड़की की आपत्तिजनक वीडियो क्लिप दूसरे समुदाय के युवक की ओर से अपलोड किए जाने के बाद झड़प शुरू हुई थी। लड़की के परिवार के सदस्यों ने बुधवार को युवक की पिटाई की थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अफवाह फैलाई गई कि युवक की मां की मृत्यु हो गई है, जिसके बाद एक समुदाय के लोगों के एक समूह ने दूसरे समूह के घरों और दुकानों पर हमला कर दिया, जिससे झड़प हुई। घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। हालांकि, आजाद ने कहा है कि उस वीडियो क्लिप का कोई पता नहीं चला है जिसके चलते विवाद शुरू हुआ।
विज्ञापन