{"_id":"5fa36f0d8ebc3e9bee59430c","slug":"jharkhand-offer-letter-given-at-skill-summit-will-be-investigated-by-independent-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: स्किल समिट में दिए गए प्रस्ताव पत्र मामले की होगी स्वतंत्र एजेंसी से जांच, सोरेन सरकार का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: स्किल समिट में दिए गए प्रस्ताव पत्र मामले की होगी स्वतंत्र एजेंसी से जांच, सोरेन सरकार का फैसला
Thu, 05 Nov 2020 08:50 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 05 Nov 2020 08:50 AM IST
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्किल समिट-2018 और ग्लोबल स्किल समिट-2019 में लोगों को नौकरियों के लिए दिए गए ऑफर लेटर (प्रस्ताव पत्र) और उनकी नियुक्ति की अद्यतन स्थिति को लेकर खड़े किए गए सवालों पर उठे विवाद की जांच एक स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से बुधवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञप्ति में कहा गया है कि पंचम झारखंड विधान सभा के द्वितीय सत्र में स्किल समिट-2018 और ग्लोबल स्किल समिट-2019 में जिन व्यक्तियों को ऑफर लेटर दिए गए, उनके नियोजन को लेकर पूछे प्रश्न में विधायक प्रदीप यादव ने कई गंभीर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने सरकार से इस मामले की जांच एक स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मुद्दे को अत्यंत गंभीर मानते हुए स्वतंत्र जांच एजेंसी से इसकी जांच कराने का निर्णय लिया है।
राज्य में स्किल समिट-2018 में 26 हजार 674 लोगों को ऑफर लेटर दिया गया था। इसमें उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा 15 हजार 869, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 2713, शहरी विकास एवं आवास विभाग द्वारा 3317, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 4418, खनन भूतत्व और उद्योग विभाग द्वारा 198, पर्यटन, कला, संस्कृति खेल एवं युवा कार्य विभाग द्वारा 159 व्यक्तियों को ऑफर लेटर दिया गया था।
विज्ञापन
इसी प्रकार, ग्लोबल स्किल समिट-2019 में एक लाख 6 हजार 619 लोगों को ऑफर लेटर मिला था। इनमें झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी द्वारा 44 हजार 693, उच्च शिक्षा द्वारा 12 हजार 101, तकनीकी शिक्षा द्वारा 5 हजार 963, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 12 हजार 451, शहरी विकास एवं आवास विभाग द्वारा 14 हजार 892 , श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 10 हजार 965, उद्योग विभाग द्वारा 998 और कल्याण विभाग द्वारा 4 हजार 556 व्यक्तियों को नौकरी के प्रस्ताव दिए गए थे।