{"_id":"5fcc685a1538ea716a640dba","slug":"jharkhand-nunulal-marandi-controversial-statement-over-sdm-for-denying-protest-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबूलाल मरांडी के भाई के बिगड़े बोल, कहा- प्रदर्शन करने नहीं दिया तो एसडीएम को ट्रैक्टर से घसीटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबूलाल मरांडी के भाई के बिगड़े बोल, कहा- प्रदर्शन करने नहीं दिया तो एसडीएम को ट्रैक्टर से घसीटेंगे
Sun, 06 Dec 2020 12:26 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
नुनूलाल मरांडी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्मंत्री और बीजेपी के नेता बाबू लाल मंरांडी के भाई नुनूलाल मरांडी ने प्रदर्शन की अमुनति न मिलने पर गिरडीह एसडीएम के खिलाफ अपत्तिजनक बयान दिया है और उन्हें ट्रैक्टर से बांध कर घीटसने की धमकी भी दी है।दरअसल बाबूलाल के भाई बालू घाटों की निलामी को लेकर 78 दिसंबर को प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन एसडीएम प्रेरणा ने प्रदरशन की अनुमति नहीं दी। इस पर मरांडा के भाई भडक गए और कहा कि यहां की एसडीएम खुद को हिटलर समझती है।वह ज्यादा हिटलर बनने की कोशिश न करें, नहीं तो जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी, तो हम उन्हें उखाड़ फेकेंगे। इसके अलावा उन्होंने एसडीएम को धमकी देते हुए कहा कि अगर 8 दिसंबर को उन्होंने प्रदर्शन रोकने की कोशिश की, तो उन्हें ट्रैक्टर से बांध कर घसीटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड सरकार लोगों को कर रही गुमराह
मरांडी ने नए कृषि कानूनों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झामुओ और कांग्रेस के लोग किसानों को गुमराह करने का काम करती हैं। केंद्र सरकार किसान के हितों के लिए काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में कोई विकास का काम नहीं हो रहा है इसलिए कांग्रेस और झामुओ लोगों को गुमराह कर रही हैं।
विज्ञापन
8 दिसंबर को होगा प्रदर्शन
मरांडी ने बताया कि बालू घाटों की नीलामी को लेकर 8 दिसंबर को जिला मुख्यालय के सामने प्रदर्शन का कार्यक्रम है। इस आंदोलन में विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत सांसद,विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद शामिल होंगे। यह आंदोलन जनहित में है। इसके जरिए हम सरकार को हम नींद से उठाना चाहते हैं।
विज्ञापन