{"_id":"5c066152bdec2241c31d20b4","slug":"jharkhand-no-network-in-mobile-of-cm-bsnl-officers-had-to-spend-night-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : मुख्यमंत्री के फोन से नेटवर्क गायब, बीएसएनएल अधिकारियों ने जेल में बिताई रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : मुख्यमंत्री के फोन से नेटवर्क गायब, बीएसएनएल अधिकारियों ने जेल में बिताई रात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
Updated Tue, 04 Dec 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार की रात संताल के दौरे के लिए निकले थे। इस बीच उनके फोन से नेटवर्क गायब हो गया। इससे गुस्साए मुख्यमंत्री ने दुमका बीएसएनएल के टीडीएम पीके सिंह व जेटीओ सह एसडीई संजीव कुमार को घर से बुलाया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों बीएसएनएल अधिकारियों को रात 12 बजे से तीन बजे तक का समय थाने में ही बितानी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
बता दें कि रात्रि विश्राम के लिए मुख्यमंत्री दुमका के राजभवन में रुके हुए थे। वहां बीएसएनएल का नेटवर्क न होने के कारण उनका मोबाइल नहीं काम कर रहा था। गुस्साए सीएम ने रात में ही बीएसएनएल के दो कर्मियों को तलब कर लिया। दोनों ने सीएम के सामने इसकी सफाई भी दी, लेकिन असंतुष्ट मुख्यमंत्री ने पहले दोनों को फटकार लगाई और बाद में उन्हें जेल भेजने का निर्देश दे दिया। हालांकि, दोनों अधिकारियों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन