फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Nishikant Dubey slams Hemant Soren, says in the next elections, jmm will be wiped off

Jharkhand: हेमंत सोरेन पर बरसे निशिकांत दुबे, कहा- आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा का होगा सफाया

Fri, 13 Sep 2024 06:24 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 13 Sep 2024 06:24 PM IST
सार

झारखंड में इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस कड़ी में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Jharkhand: Nishikant Dubey slams Hemant Soren, says in the next elections, jmm will be wiped off
हेमंत सोरेन पर बरसे निशिकांत दुबे - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीति सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस सबके बीच राजनेताओं की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। इस कड़ी में गोड्डा से भाजपा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की जनता अब हेमंत सोरेन पर भरोसा नहीं करती हैं।
विज्ञापन


'चुनाव के बाद योजनाएं बंद करती है JMM सरकार'
भाजपा सांसद ने कहा कि वे शहरी क्षेत्रों में नरेगा जैसी योजना लेकर आए थे, उन्होंने मजदूरों को 2 महीने तक पैसे दिए और फिर उस योजना को बंद कर दिया। वे सिर्फ योजनाएं लेकर आते हैं, यह सरकार केवल झूठ पर आधारित है। ये सरकार चुनाव के बाद योजनाओं को बंद कर देती हैं और लोग यह जानते हैं। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में JMM का होगा सफाया- निशिकांत
निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि भाजपा ने जहां भी योजनाएं शुरू की हैं, चाहे वह गुजरात हो या मध्य प्रदेश, हमने कभी योजनाओं को बंद नहीं किया। पीएम मोदी ने 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जनता यह सब समझती है और अगले चुनाव (विधानसभा चुनाव) में झारखंड मुक्ति मोर्चा का सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राज्य में जेएमएम-कांग्रेस और RJD का गठबंधन
झारखंड में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का गठबंधन है, जबकि विपक्ष में भाजपा के साथ आजसू एक साथ है। वहीं हाल ही में जेएमएम से नाता तोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी भाजपा में शामिल हुए हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed