फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand news updates bjp jmm ljp assembly election girls drown in damodar river

Jharkhand Updates: लोजपा लड़ेगी विधानसभा चुनाव; दामोदर नदी में डूबीं तीन लड़कियां, मौत

Sun, 29 Sep 2024 07:56 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Sun, 29 Sep 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
jharkhand news updates bjp jmm ljp assembly election girls drown in damodar river
झारखंड - फोटो : अमर उजाला

झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा रामविलास) विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ने को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में लोजपा (रामविलास) का मजबूत जनाधार है। जब मेरा जन्म हुआ, तब झारखंड एकीकृत बिहार का हिस्सा था। यह मेरे पिता की कर्मभूमि है। पार्टी का राज्य में मजबूत जनाधार है। ऐसे में यह निर्णय लिया गया है कि पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसके लिए विचार विमर्श चल रहा है।

विज्ञापन


पासवान के बयान से एक दिन पहले ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने कहा था कि भाजपा, आजसू और जदयू के साथ मिलकर झारखंड चुनाव लड़ेगी। सहयोगियों के साथ 99 प्रतिशत सीट पर सहमति बन गई है। बाकी की एक या दो सीट के लिए बातचीत जारी है और इन पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। इस संबंध में औपचारिक घोषणा पितृ पक्ष के बाद की जाएगी। बता दें कि पासवान की लोजपा एनडीए की सहयोगी है।  
विज्ञापन




 

नदी में नहाते वक्त डूबी तीन लड़कियां
झारखंड के रामगढ़ जिले में दामोदर नदी में नहाते वक्त तीन लड़कियों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि काहुबेरा गांव की रहने वाली तीनों लड़कियां नदी में नहाने गई थीं। उनमें से एक नदी में गहराई में चली गयी और डूब गई। दो अन्य ने उसे बचाने का प्रयास किया और वे भी डूब गईं। तीनों मृतकों की पहचान सिमरन कुमारी, छाया कुमारी और संध्या कुमारी के रूप में हुई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों लड़कियों के शव दामोदर नदी से बाहर निकाले गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed