{"_id":"692a7b01e7c01b94ac0a0c2c","slug":"jharkhand-news-jharkhand-excise-constable-exam-result-released-1-48-054-candidates-were-successful-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा का रिजल्ट जारी, 1,48,054 अभ्यर्थी हुए सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा का रिजल्ट जारी, 1,48,054 अभ्यर्थी हुए सफल
Sat, 29 Nov 2025 10:18 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:18 AM IST
सार
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने उत्पाद सिपाही परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 1,48,054 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जबकि 84 अभ्यर्थियों का परिणाम तकनीकी कारणों से फिलहाल रोका गया है।
विज्ञापन
झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा का रिजल्ट जारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने उत्पाद सिपाही परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 1,48,054 अभ्यर्थी पास हुए हैं। वहीं, 84 अभ्यर्थियों का परिणाम तकनीकी कारणों से फिलहाल रोका गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
उत्पाद सिपाही के 583 पदों के लिए 2023 में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके बाद 20 अगस्त से 20 सितंबर 2024 तक पीईटी (Physical Efficiency Test) आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम सात चयन बोर्डों की रिपोर्ट के आधार पर जारी किया गया है।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने और मौत जैसी घटनाओं के बाद सरकार ने दौड़ की दूरी और समय से जुड़े नियमों में बदलाव किया था, ताकि उम्मीदवारों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन