फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News Jharkhand agitator Kapoor Kumar Tudu passed away CM Hemant Soren paid tribute

Jharkhand News: झारखंड के आंदोलनकारी कपूर कुमार टुडू का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 07 May 2025 09:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 07 May 2025 09:04 PM IST
सार

Jharkhand Agitator Kapoor Kumar Tudu Passed Away: झारखंड के आंदोलनकारी कपूर कुमार टुडू उर्फ कपूर बागी का निधन हो गया। अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले कपूर को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चांडिल के चिलगू-चाकुलिया स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे।

विज्ञापन
Jharkhand News Jharkhand agitator Kapoor Kumar Tudu passed away CM Hemant Soren paid tribute
सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता कपूर कुमार टुडू जी (कपूर बागी जी) के निधन पर बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल के चिलगू-चाकुलिया स्थित आवास पहुंचकर दिवंगत के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने हेतु प्रार्थना की। मुख्यमंत्री अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कपूर टुडू जी के रूप में मैंने अपना एक भाई, दोस्त और झारखंड आंदोलनकारी खो दिया है। उनका निधन न सिर्फ हमारी पारिवारिक क्षति है, बल्कि इस राज्य ने एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया है, जिन्होंने अलग राज्य के संघर्ष से लेकर अपने पूरे जीवन काल में सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर आम लोगों की तकलीफों को दूर करने का प्रयास करते रहे। मुख्यमंत्री ने व्यथित मन से कहा कि उनका निधन हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। दिवंगत कपूर कुमार टुडू जी को अश्रुपूर्ण नमन।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राज्यपाल संतोष गंगवार ने जताई खुशी, सीएम हेमंत सोरेन समेत इन नेताओं ने दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में मां, पत्नी और तीन नाबालिग बच्चे
विदित हो कि दिवंगत कपूर कुमार टुडू जी रिश्ते में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फुफेरे भाई थे। छह मई 2025 को उनका निधन हो गया था। वे अपने पीछे मां सुखी टुडू, पत्नी सुकुरमनी टुडू एवं दो पुत्र, एक पुत्री छोड़ गए हैं। वे अपनी सादगी और सरलता के लिए जाने जाते थे। सामाजिक सरोकार और आम लोगों के प्रति सेवा भाव उनकी पहचान थी। 

यह भी पढ़ें: रांची में कल मॉक ड्रिल, डोरंडा में किया जाएगा अभ्यास, इतने बजे से बजेंगे सायरन; घबराएं नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed