फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: DGP is serious about the criminal incidents happening with women and girls

Jharkhand News: महिलाओं-बच्चियों के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर डीजीपी गंभीर, 6 मार्च को करेंगे समीक्षा

Mon, 03 Mar 2025 10:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 10:38 PM IST
सार

झारखंड में महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अपराधों को लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने 6 मार्च को समीक्षा बैठक बुलाई है। जोनल आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी शामिल होंगे। बैठक में लंबित मामलों, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, विक्टिम मुआवजा और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
Jharkhand News: DGP is serious about the criminal incidents happening with women and girls
झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य में महिलाओं और बच्चियों के साथ लगातार हो रही दुष्कर्म के मामलों पर पुलिस गंभीरता से विचार कर रही है। झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता बढ़ती अपराधिक घटनाओं की समीक्षा करेंगे। जानकारी के अनुसार यह बैठक 6 मार्च को होनी है। 
विज्ञापन


झारखंड महिलाएं और बच्चियों के साथ लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं, जिसको लेकर अब पुलिस महकमा भी सख्त होता नजर आ रहा है। राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने आगामी 6 मार्च को एक समीक्षा बैठक बुलाई है, जिसमें जोनल आईजी, रेंज डीआईजी, एसएसपी और जिले के एसपी शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देशय राज्य में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को लेकर गंभीर कदम उठाना और सभी लंबित मामलों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


जोनल आईजी और रेंज के डीआईजी को दिए गए ये दिशा निर्देश
* सभी 61 धाराओं के तहत दर्ज कांड में अनुसंधान की स्थिति।
* तीन महीने से अधिक समय से लंबित सुपरविजन के लिए केस की स्थिति।
* ऐसे सभी मामले जिनमें अभियुक्तों के खिलाफ कांड सत्य हुआ है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
•अभियुक्तों की गिरफ्तारी की स्थिति, यदि गिरफ्तार नहीं हुए हैं, तो उनके कारण।
* इन सभी 61 धाराओं में दर्ज ऑनलाइन प्राथमिक और की गई कार्रवाई।
* सत्य पाए गए कांडों में विक्टिम कंपनसेशन के लिए की गई कार्रवाई और लंबित मामले।
* यदि पीड़िता एसटी एससी श्रेणी में आती है, तो संबंधित क्षेत्र के तहत कंपनसेशन की कार्रवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed