{"_id":"68d2d6429985d6b16f0f44ba","slug":"jharkhand-news-computer-teacher-accused-of-molesting-student-beaten-by-angry-mob-now-in-police-custody-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: कंप्यूटर शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, गुस्साई भीड़ ने जमकर पीटा; अब पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: कंप्यूटर शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, गुस्साई भीड़ ने जमकर पीटा; अब पुलिस हिरासत में
Tue, 23 Sep 2025 10:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/कोडरमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/कोडरमा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:48 PM IST
सार
Jharkhand News: छात्रा से छेड़छाड़ की घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई, बड़ी संख्या में लोग स्कूल परिसर में जुट गए। देखते ही देखते भीड़ ने आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी शिक्षक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड के कोडरमा जिले में गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत दरदाही स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय योगिडीह में कक्षा 7 की एक छात्रा ने अपने कंप्यूटर शिक्षक पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। घटना सामने आने के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
छात्रा ने साहस जुटाकर सुनाई आपबीती
जानकारी के मुताबिक, मामला 16 सितंबर का बताया जा रहा है। आरोप है कि उस दिन शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। डरी-सहमी छात्रा चुप रही और किसी को कुछ नहीं बता सकी। सोमवार को जब छात्रा के पिता बाहर से घर लौटे तो उसने हिम्मत जुटाकर पूरी घटना सुनाई। इसके बाद पिता मंगलवार को बेटी को लेकर सीधे स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने शिक्षक को पीटा
जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई, बड़ी संख्या में लोग स्कूल परिसर में जुट गए। देखते ही देखते भीड़ ने आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। हालात तनावपूर्ण हो गए। इसी दौरान स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मरकच्चो थाना पुलिस तुरंत पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jharkhand: कांके रिसॉर्ट के मालिक समेत छह ठिकानों पर ED के छापे, भारी मात्रा में मिली नकदी... मंगाई गई मशीन
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़िता के परिजनों ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है और तफ्तीश शुरू कर दी है। छात्रा का बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
घटना के बाद विद्यालय परिसर और आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा। अभिभावकों और ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि जब शिक्षक ही ऐसी हरकत करेंगे तो बच्चों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। लोगों ने शिक्षा विभाग और प्रशासन से आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें- Jharkhand News: लिव-इन रिश्ते में 14 साल की नाबालिग सात माह की गर्भवती, अस्पताल में भर्ती; पति भी नाबालिग