फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News BJP Leader Anil Mahato Shot Dead in Ranchi Murder Sparks Outrage

Jharkhand: दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या, अब राजधानी रांची में फूटा लोगों का गुस्सा; सड़क पर आगजनी...बवाल

Thu, 27 Mar 2025 09:56 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 27 Mar 2025 09:56 AM IST
सार

Jharkhand: रांची में पूर्व जिला परिषद सदस्य और भाजपा नेता अनिल महतो को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले में महतो की मौके पर ही मौत हो गई। अब गुस्साए लोगों ने राजधानी रांची में बवाल काट दिया है।

विज्ञापन
Jharkhand News BJP Leader Anil Mahato Shot Dead in Ranchi Murder Sparks Outrage
लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रांची के कांके चौक में पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टाइगर अनिल महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। हत्या के विरोध में भाजपा, आजसू और जदयू ने गुरुवार को रांची बंद बुलाया, जिसमें सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आक्रोश, सड़क जाम और टायर जलाकर विरोध
बंद समर्थकों ने कांके क्षेत्र में सड़कों को जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दिनदहाड़े एक जननेता की हत्या होना पुलिस प्रशासन की बड़ी नाकामी को दर्शाता है। लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की और चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की जरूरत बताई।
विज्ञापन


कांके के उप प्रमुख अजय बैठा ने कहा कि अनिल महतो ग्रामीणों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी हत्या से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: झारखंड के बोकारो में सीबीआई की टीम पर हमला, रिश्वत के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे थे


कैसे हुई हत्या?
बता दें कि टाइगर अनिल महतो बुधवार को कांके चौक स्थित एक होटल में चाय पी रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने रिंग रोड के पास से एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस हत्या के कारणों की गहन जांच कर रही है।

रांची विधायक सीपी सिंह ने पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल
रांची विधायक सीपी सिंह ने इस हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत के कारण अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने पुलिस को केवल बयानबाजी करने वाला संगठन बताते हुए अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed