फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News 2 teens killed 4 injured as car overturns after hitting divider in Ramgarh IED Recovered

झारखंड: रामगढ़ में डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, दो किशोरों की मौत, चार अन्य घायल

Sun, 30 Jan 2022 08:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़ Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 30 Jan 2022 08:18 PM IST
सार

उन्होंने बताया कि दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर कुजू पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छह युवक हजारीबाग जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। 

विज्ञापन
Jharkhand News 2 teens killed 4 injured as car overturns after hitting divider in Ramgarh IED Recovered
सड़क हादसा - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक कार फोर लेन हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। तेज रफ्तार में होने की वजह से टक्कर के बाद कार पलट गई। इसमें दो किशोरों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर कुजू पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छह युवक हजारीबाग जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मांडू प्रखंड के भरेचनगर के रहने वाले सोयम क्षेत्री (17) और विशाल कुमार (17) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि घायलों को रामगढ़ कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल से मिला 30 किलो आईईडी
इस बीच हजारीबाग जिले के एक जंगल में रविवार को दो आईईडी मिले, जिनमें से प्रत्येक का वजन 15 किलो था। पुलिस ने बताया कि इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बालकमक्का जंगल के खार्की गांव के पास मिले।

 
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोठे ने कहा कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीआरपीएफ और भारतीय रिजर्व बटालियन के साथ संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद आईईडी बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आईईडी लगाए जाने का संदेह है। बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed