फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Naxalites thrash laborers at railway site kidnap two engineers firing on police

Jharkhand: रेलवे साइट पर नक्सलियों ने मजदूरों को पीटा, दो इंजीनियरों का अपहरण किया, पुलिस पर भी फायरिंग

Wed, 23 Nov 2022 04:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 23 Nov 2022 04:18 PM IST
सार

नक्सली हमले के पीड़ित मजदूरों ने बताया कि इस दौरान तीस लोग रेल लाइन निर्माण के कार्य में लगे हुए थे। तभी करीब चासील नक्सली पहुंचे और उन्होंने दो इंजीनियरों को अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
Jharkhand Naxalites thrash laborers at railway site kidnap two engineers firing on police
Sukma naxal Attack - फोटो : ANI (File)

विस्तार

झारखंड के पतरातू से सोननगर थर्ड लाइन रेलवे का निर्माण आरबीएनएल (रिलायंस ब्रॉडकास्ट लिमिटेड) कंपनी कर रही है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे कंपनी की कटपुलिया साइट पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। हमला शाम सात बजे तक जारी रहा। घटना टोरी व चेटर स्टेशन के बीच डगडगी पुल के  पास हुई है। नक्सलियों ने दो दर्ज से ज्यादा मजदूरों और कर्मचारियों को पीटा। वहीं, खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक अंधेरा हो चुका था। फिर, नक्सलियों ने पुलिस पर ही पचास राउंड फायरिंग की। 

विज्ञापन


रात के करीब नौत बजे नक्सलियों घटनास्थल से करीब एक किमी दूर दो इंजीनियर्स को छोड़ दिया। नक्सलियों ने पहले दस गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इनमें दो रिंग मशीन, एक जेसीबी, एक हाइड्रा, एक ट्रैक्टर, तीन बाइक शामिल हैं। नक्सलियों ने जेनरेटर को भी आग लगाई। 
विज्ञापन


वहीं, इस बीच हमले की जिम्मेदारी रविंद्र गंझू के दस्ते ने ली है। सूत्रों के मुताबिक, घटना से कंपनी प्रबंधन को पंद्रह करोड़ से जायादा का नुकसान हुआ है। एसडीपीओ संतोष मिश्रा ने घटना की पुष्टि की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सली हमले के पीड़ित मजदूरों ने बताया कि इस दौरान तीस मजदूर रेल लाइन निर्माण के कार्य में लगे हुए थे। तभी करीब चासील नक्सली पहुंचे और उन्होंने दो इंजीनियरों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पांच-छह नक्सली उन्हें अपने साथ ले गए। फिर उन्होंने मजदूरों और कर्मचारियों को इकट्ठा हो कर पीटना शुरू कर दिया। वे बिना अनुमति काम शुरू करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 


उन्होंने बताया कि माओवादियों ने मजदूरों से ही गाड़ी से तेल निकलवाया और वाहनों में आग लगा दी। पर्चा भी छोड़ा। इसमें लिखा है कि इसके बाद भी कंपनी काम जारी रखती है, तो जानमाल की क्षति के खुद जिम्मेदार होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed