{"_id":"637dfa6520dca011e25b13df","slug":"jharkhand-naxalites-thrash-laborers-at-railway-site-kidnap-two-engineers-firing-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: रेलवे साइट पर नक्सलियों ने मजदूरों को पीटा, दो इंजीनियरों का अपहरण किया, पुलिस पर भी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: रेलवे साइट पर नक्सलियों ने मजदूरों को पीटा, दो इंजीनियरों का अपहरण किया, पुलिस पर भी फायरिंग
Wed, 23 Nov 2022 04:18 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 23 Nov 2022 04:18 PM IST
सार
नक्सली हमले के पीड़ित मजदूरों ने बताया कि इस दौरान तीस लोग रेल लाइन निर्माण के कार्य में लगे हुए थे। तभी करीब चासील नक्सली पहुंचे और उन्होंने दो इंजीनियरों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Sukma naxal Attack
- फोटो : ANI (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पतरातू से सोननगर थर्ड लाइन रेलवे का निर्माण आरबीएनएल (रिलायंस ब्रॉडकास्ट लिमिटेड) कंपनी कर रही है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे कंपनी की कटपुलिया साइट पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। हमला शाम सात बजे तक जारी रहा। घटना टोरी व चेटर स्टेशन के बीच डगडगी पुल के पास हुई है। नक्सलियों ने दो दर्ज से ज्यादा मजदूरों और कर्मचारियों को पीटा। वहीं, खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक अंधेरा हो चुका था। फिर, नक्सलियों ने पुलिस पर ही पचास राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन
रात के करीब नौत बजे नक्सलियों घटनास्थल से करीब एक किमी दूर दो इंजीनियर्स को छोड़ दिया। नक्सलियों ने पहले दस गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इनमें दो रिंग मशीन, एक जेसीबी, एक हाइड्रा, एक ट्रैक्टर, तीन बाइक शामिल हैं। नक्सलियों ने जेनरेटर को भी आग लगाई।
विज्ञापन
वहीं, इस बीच हमले की जिम्मेदारी रविंद्र गंझू के दस्ते ने ली है। सूत्रों के मुताबिक, घटना से कंपनी प्रबंधन को पंद्रह करोड़ से जायादा का नुकसान हुआ है। एसडीपीओ संतोष मिश्रा ने घटना की पुष्टि की।
विज्ञापन
नक्सली हमले के पीड़ित मजदूरों ने बताया कि इस दौरान तीस मजदूर रेल लाइन निर्माण के कार्य में लगे हुए थे। तभी करीब चासील नक्सली पहुंचे और उन्होंने दो इंजीनियरों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पांच-छह नक्सली उन्हें अपने साथ ले गए। फिर उन्होंने मजदूरों और कर्मचारियों को इकट्ठा हो कर पीटना शुरू कर दिया। वे बिना अनुमति काम शुरू करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि माओवादियों ने मजदूरों से ही गाड़ी से तेल निकलवाया और वाहनों में आग लगा दी। पर्चा भी छोड़ा। इसमें लिखा है कि इसके बाद भी कंपनी काम जारी रखती है, तो जानमाल की क्षति के खुद जिम्मेदार होंगे।