फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Naxalite Maharaj Pramanik surrenders in before police

झारखंड: 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली महाराज प्रमाणिक ने पुलिस के सामने किया सरेंडर 

Fri, 21 Jan 2022 08:46 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Amit Mandal Updated Fri, 21 Jan 2022 08:46 PM IST
सार

14 जून 2019 को महाराज प्रमाणिक के नेतृत्व में माओवादियों ने सरायकेला के कुकुरूहाट में पुलिस बलों पर हमला कर पांच पुलिसकर्मियों को मार डाला था।

विज्ञापन
Jharkhand: Naxalite Maharaj Pramanik surrenders in before police
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

10 लाख रुपये के इनामी और झारखंड पुलिस का वांटेड नक्सली महाराज प्रमाणिक ने शुक्रवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उसने आईजी ऑपरेशन एवी होमकर और रांची के जोनल आईजी पंकज कंबोज के सामने एके-47 के साथ आत्मसमर्पण किया। महाराज प्रमाणिक सीपीआई (माओ) के केंद्रीय कमिटी सदस्य अनल उर्फ रमेश दा की टीम का सक्रिय सदस्य था। संगठन में उसे जोनल कमांडर का दर्जा दिया गया था। इस पर झारखंड के विभिन्न थानो में 120 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इसके हमले में कई पुलिस के जवान शहीद हुए थे।

विज्ञापन


एवी होमकर ने कहा कि महाराज प्रमाणिक का हथियार डालना पुलिस के लिए लिए बड़ी सफलता है। अब नक्सलियों का संगठन से मोहभंग हो रहा है। महाराज प्रामाणिक ने भी माना है कि नक्सली संगठनों के पास कोई सिद्धांत या विचारधारा नहीं है। उनका एकमात्र लक्ष्य लेवी वसूली है।
विज्ञापन


महाराज प्रमाणिक ने उसने सरायकेला के कुकुरूहाट, लांजी समेत कई घटनाओं को अंजाम दिया था। 14 जून 2019 को महाराज प्रमाणिक के नेतृत्व में माओवादियों ने सरायकेला के कुकुरूहाट में पुलिस बलों पर हमला कर पांच पुलिसकर्मियों को मार डाला था। मार्च 2021 में लांजी में आईईडी धमाके में भी तीन पुलिसकर्मियों को मारने का आरोप प्रमाणिक के दस्ते पर लगा था। प्रमाणिक की तलाश राज्य पुलिस के साथ साथ एनआई को भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed